
नलिया में 6.6 व गांधीनगर में 9.5 डिग्री दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान
अहमदाबाद. प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगामी दिनों में सर्दी का जोर बढऩे की संभावना है। सोमवार को कच्छ के नलिया में न्यूनतम तापमान 6.6 व राजधानी गांधीनगर में न्यूनतम तापमान साढ़े नौ डिग्री तक दर्ज किया गया। राज्य में यह सबसे कम है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मंगलवार और बुधवार को कच्छ जिले के कुछ भागों में शीतलहर का जोर रह सकता है। अहमदाबाद शहर में सोमवार को 13.8 डिग्री सेन्टीग्रेड न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। ठंडी हवाओं के कारण सर्दी बरकरार रही। सुबह शाम लोग अलाव तापते भी नजर आए। उत्तर गुजरात के डीसा में न्यूनतम तापमान 10, राजधानी गांधीनगर में 9.5, सौराष्ट्र के राजकोट शहर में 10.9, कच्छ के भुज में 11, वडोदरा में 12 व सूरत शहर का न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री रहा। तापमान में भले ही आंशिक वृद्धि हुई है लेकिन हवाओं के कारण सभी जगहों पर सर्दी का जोर रहा। अगले तीन दिनों तक शहरों में तापमान में ज्यादा अन्तर नहीं आने की भी संभावना है।
Published on:
21 Dec 2020 09:17 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
