1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नमस्ते ट्रंप : अमरीकी राष्ट्रपति की भारत यात्रा आज से अहमदाबाद से आरंभ

Namaste Trump, US President Trump, Ahmedabad, India visit

less than 1 minute read
Google source verification
नमस्ते ट्रंप  : अमरीकी राष्ट्रपति की भारत यात्रा आज से अहमदाबाद से आरंभ

नमस्ते ट्रंप : अमरीकी राष्ट्रपति की भारत यात्रा आज से अहमदाबाद से आरंभ

अहमदाबाद. दुनिया के सबसे शक्तिशाली राष्ट्राध्यक्ष अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के दो दिवसीय दौरे पर सोमवार दोपहर अहमदाबाद आएंगे। ट्रंप अपने पहले आधिकारिक दौरे पर आ रहे हैं। वाशिंगटन डीसी से उड़ान भरते हुए वे सीधे करीब दोपहर 12 बजे अहमदाबाद हवाई अड्डे पहुंचेंगे। यहां पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनका स्वागत करेंगे। ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप भी इस दौरेे पर उनके साथ होंगी।

हवाई अड्डे पर पहुचंने के बाद ट्रंप दंपत्ति और भारतीय प्रधानमंत्री मोदी का 22 किलोमीटर लंबा रोड शो। इसे दुनिया का अब तक का सबसे लंबा रोड बताया जा रहा है। अमरीकी सुरक्षा एजेंसी के साथ-साथ भारतीय व गुजरात की सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी निगरानी के भीतर यह रोड शो होगा जिसमें लाखों लोग सड़कों के दोनों किनारे खड़े होकर इन

विशिष्ट अतिथियों का अभिवादन करेंगे। इंडिया रोड शो के तहत देश के 28 राÓयों की ओर से विभिन्न कलााकार अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में झांकी पेश करेंगे। रोड शो के दौरान हजारों की संख्या में पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे। रोड शो के बाद काफिला विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम-मोटेरा स्टेडियम पर पहुंचेगा। यहां पर राष्ट्रपति ट्रंप के सम्मान में नमस्ते कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यहां जाने-माने गायक कैलाश खेर और गुजराती कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। स्टेडियम में ट्रंप-मोदी लाखों की भीड़ को संबोधित करेंगे।

Story Loader