
Ganja consumption: गांजा सेवन का नया 'हॉटस्पॉट बना अहमदाबाद का चारतोड़ा कब्रिस्तान
Ganja consumption: अहमदाबाद के पूर्वी इलाके का सबसे बड़ा कब्रिस्तान चारतोड़ा कब्रिस्तान लंबे समय से असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। चारतोड़ा कब्रिस्तान अल्पसंख्यक समुदाय के लिए पूर्वी क्षेत्र का सबसे बड़ा कब्रिस्तान है, जहां उनके मृत रिश्तेदारों को दफनाया जाता है।
अब यह शराब, नशीली दवाओं के सेवन और अन्य असामाजिक गतिविधियों का स्थल बनता जा रहा है। कब्रिस्तान में असामाजिक तत्वों ने अपना कब्जा जमा लिया है।
कब्रिस्तान में मिले कई असामाजिक तत्व
इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल हुए हैं। जिसके बाद स्थानीय पार्षदों और नागरिकों द्वारा उसकी हालत बेहतर करने के लिए अभियान शुरू किया गया है। मामले में निगमायुक्त ने कहा कि कब्रिस्तान में नशा बिकता है और युवा नशा, चरस, सिलम आदि का सेवन करते हैं। कब्रिस्तान में नशीली दवाएं बेची जा रही हैं। इसके कारण काफी उपद्रव होता है जिसे जरूर रोका जाएगा।
परेशान हुए स्थानीय लोग
कब्रिस्तान में बैठकर गांजा फूंकने जैसी गैरकानूनी गतिविधियों से स्थानीय लोग लंबे समय से परेशान है। ऐसी अवैध गतिविधियां चलने की शिकायतें उन्होंने कई शिकायतें भी की हैं। वहां दिन-रात शराब और गांजा के सेवन से स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी थी। स्थानीय नगरसेवक इकबाल शेख और जुल्फिकान पठान को भी लोगों ने सूचित किया था।
पुलिस की निष्क्रियता के बीच जनता आक्रोश में
पुलिस की लापरवाही से इलाके के कब्रिस्तान में हो रही घटना से लोगों में काफी गुस्सा है। इलाके का सबसे बड़ा कब्रिस्तान होने के बावजूद यहां साफ़-सफ़ाई की कमी, बिगड़ती स्थितियाँ और उचित रोशनी न होना जैसी कई समस्याएं हैं। यहां चल रही असामाजिक गतिविधियों से निपटने में गोमतीपुर पुलिस असमर्थ है। चिंताजनक स्थितियां पैदा हो रही है। जिस स्थान पर शवों को दफनाया जाता है, उसी स्थान पर शराब और गांजा पीने जैसी असामाजिक गतिविधियों को अंजाम दिया जाना बेहद शर्म की बात है।
Published on:
06 Dec 2023 05:03 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
