
बांधी गई मचान हुई क्षतिग्रस्त।
अहमदाबाद शहर के इस्कॉन-आंबली रोड पर गुरुवार को एक बहुमंजिला इमारत में रंगाई-पुताई के काम के दौरान चौथी मंज़िल से गिरने पर सुपरवाइजर की मौत हो गई वहीं एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया गया है कि रंगाई-पुताई करने के लिए बांधी गईं लकड़ियों (मचान) के टूटने पर यह हादसा हुआ।मनपा के अनुसार इस जगह पर 13 मंज़िला व्यावसायिक इमारत का निर्माण कार्य पिछले दिनों पूरा हुआ था। फिलहाल रंगाई-पुताई का काम चल रहा था। इसी दौरान गुरुवार को मचान टूटने से यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान अविनाश ब्रह्मभट्ट के रूप में हुई है जो खेड़ा जिले के मातर का रहने वाला था और इस साइट पर सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत था।
इस मामले में श्रमिक के पैर में फैक्चर हुआ है। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। दूसरी ओर इस संबंध में फायर ब्रिग्रेड को भी सूचित नहीं किया गया है। फायर बिग्रेड विभाग के अनुसार उन्हें इस मामले से अवगत नहीं कराया गया है।
मनपा ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित डेवलपर, मालिक, आर्किटेक्ट, इंजीनियर को नोटिस जारी कर एक दिन में स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है। साथ ही दोषी पाए जाने पर नियम अनुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। मनपा ने तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य रोक दिया है और मंज़ूरी पत्र को निलंबित कर दिया है।
Published on:
30 Apr 2026 10:41 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
