अहमदाबाद

भाजपा की नई टीम में गुजरात के किसी नेता को नहीं मिली जगह

No leader from Gujarat in BJP National team -पहले की टीम में सांसद भारतीबेन शियाल थीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, नई टीम में उनकी भी छुट्टी

2 min read
भाजपा की नई टीम में गुजरात के किसी नेता को नहीं मिली जगह

Ahmedabad. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम का ऐलान किया गया। इस टीम में गुजरात के किसी भी नेता को जगह नहीं मिली है। पुरानी टीम में गुजरात से सिर्फ एक नेता-़़डॉ भारती बेन शियाल को जगह दी गई थी। भावनगर से सांसद डॉ.भारतीबेन शियाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में टीम में शामिल थीं, लेकिन नई टीम में उनकी भी छुट्टी कर दी गई है। गुजरात को भाजपा का गढ़ माना जाता है।

गत विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 182 सीटों में से रिकॉर्ड 156 सीटें जीती। वहीं लगातार दो लोकसभा चुनावों में सभी 26 सीटों पर जीत हासिल की है।इसके बावजूद पार्टी के किसी नेता को नई राष्ट्रीय टीम में स्थान नहीं मिल सका है।शनिवार को जैसे ही भाजपा के नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा हुई वैसे ही सोशल मीडिया पर गुजरात के किसी नेता को स्थान न मिलने का मुद्दा भी चर्चा में रहा।

सूत्रों का कहना है कि गुजरात में विधानसभा चुनाव हो गए हैं। पार्टी अब लोकसभा चुनावों और उन राज्यों पर ध्यान दे रही है जहां इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इस तरह पार्टी ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की है।

गुजरात के ये नेता संभाल रहे हैं चुनावी, अन्य राज्य की जिम्मेदारी

वैसे गुजरात के कुछ नेताओं को पार्टी ने अहम जिम्मेदारी भी सौंपी हैं। इनमें से केन्द्रीय मंत्री डॉ.मनसुख मांडविया को छत्तीसगढ़ और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल को राजस्थान चुनाव का सह प्रभारी नियुक्त किया जा चुका है। वहीं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को पंजाब, चंडीगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ उन्हें दिल्ली की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Published on:
29 Jul 2023 10:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर