21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न बैण्ड बाजे, न चले पटाखे, एनआरआई ने सादगी से रचाई शादी

NRI Marriage, Gujarat, No Band, No Barati, No Firecrackers, Simple function, Covid19, Vadodara
less than 1 minute read
Google source verification

वडोदरा. जिस कदर कोरोना ने कहर बरपाया है ऐसे में लोगों की जीवनशैली तक बदल गई है। जहां शादियों में धूमधाम होती थी। पटाखे चलते थे और बैण्डबाजों की धूम होती थी, लेकिन अब बिलकुल सादगी से विवाह हो रहे हैं। न बैण्डबाजों की धूम होती है न ही पटाखे चलते महज 20 घराती-बारातियों में ही सादगी से शादी रचाई जा रही है। ऐसा ही एक विवाह वडोदरा के तरसाली में हुआ जहां एनआरआई ने सादगी तरीके से शादी रचाई।
वडोदरा के तरसाली निवासी हार्दिक हरीशभाई बोचरा कनाडा में कम्प्यूटर इंजीनियर हैं। वह पिछले छह वर्षों से वहां स्थायी है। 21 मार्च को वह वडोदरा शादी करने के लिए आया था, लेकिन लॉकडाउन के चलते शादी टल रही थी। आखिरकार गुरुवार को वडोदरा के आनंदपुरा में रहने वाली अंकिता चौधरी के साथ वेदमंदिर में सादगी से विवाह बंधन में बंध गए। हालांकि सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक शादी में 20 लोग ही मौजूद थे। सभी ने मास्क पहने थे और सोशल डिस्टेसिंग बनाए रखी थी। शादी में न ज्यादा बाराती थे और न ज्यादा घराती थे। न बैण्ड बाजे की धुन रही थी और ना ही पटाखे चले। दोनों ही परिवारों के रिश्तेदारों ने वीडियो और वीडियो कॉल के जरिए शादी देखी।