
Oath taking exercise begins
गांधीनगर/अहमदाबाद. राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद नई सरकार के शपथग्रहण के स्थल को लेकर कवायद शुरु हो गई। राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की ओर से इसकी तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। शपथग्रहण के लिए तीन स्थलों की बातें सामने आ रही हैं। इनमें अहमदाबाद में नवरगंपुरा स्थित सरदार पटेल स्टेडियम व साबरमती रिवरफ्रंट तथा गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर शामिल हैं।
मुख्य सचिव डॉ जे एन सिंह ने बुधवार को तीनों स्थलों का दौरा भी किया। पत्रकारों के साथ बातचीत में सिंह ने बताया कि फिलहाल शपथ ग्रहण की कोई तारीख निर्धारित नहीं हुई है, लेकिन शपथग्रहण में भाग लेने वाले अतिथियों, सुरक्षा इंतजाम और पार्किंग व्यवस्था को लेकर उन्होंने स्टेडियम का दौरा किया।
इसके अलावा अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट में भारी संख्या की उपस्थिति को देखते हुए शपथग्रहण के स्थल को लेकर दौरा किया गया और महात्मा मंदिर की भी व्यवस्था देखी गई।सिंह के मुताबिक शपथग्रहण को लेकर राज्यपाल के सचिव की ओर से इस संबंध में विधिवत जानकारी दी जाएगी।
कांग्रेस नेता मनु सिंघवी को नोटिस
रिलायंस ने दायर की है 5 हजार करोड़ की मानहानि याचिका
गुजरात उच्च न्यायालय ने अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस ग्रुप की ओर से दायर मानहानि याचिका पर कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी को नोटिस जारी किया है। अमरेली जिले में राजुला स्थित रिलायंस नेवल एंड इंजीनियरिंग कंपनी की ओर से पांच हजार रुपए का मानहानि के दावे को लेकर अपील याचिका दायर की गई।
राजुला की जिला अदालत ने इस मानहानि दावे पर क्षेत्राधिकार को लेकर सुनवाई से इन्कार करते हुए इसे वापस कर दिया था। कंपनी ने निचली अदालत के फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। मामले की अगली सुनवाई 26 दिसम्बर को होगी। कंपनी की ओर से यह आरोप लगाया गया है कि सिंघवी ने कंपनी की प्रतिष्ठा खराब करने के हिसाब से गलत बयान दिए हैं। गत 30 नवम्बर के दिन सिंघवी ने कथित रूप से बैंकों के बड़े डिफॉल्टर के बारे में बयान दिया था।
Published on:
20 Dec 2017 02:16 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
