
कांगो फिवर से वृद्धा की मौत
अहमदाबाद. महानगरपालिका संचालित शहर के सरदार वल्लभभाई पटेल (एसवीपी) अस्पताल में में सोमवार रात को कांगो फिवर से एक वृद्धा की मौत हो गई। कांगो फिवर से संभवत: राज्य में यह पहली मौत है। यह रोग क्रीमियन कांगो हेमोरैजिक फिवर (सीसीएपएफ) के नाम से भी जाना जाता है।
सुरेनदरनगर जिले की लींबड़ी तहसील के जामडी गांव निवासी ७५ वर्षीय एक महिला पिछले कुछ दिनों से बुखार समेत विविध रोगों से पीडि़त थी। काफी उपचार के बावजूद ठीक नहीं हुई तो उसे अहमदाबाद के एसवीपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां रविवार रात को उसकी मौत हो गई। लक्षणों के आधार पर महिला के नमूने लेकर पुणे स्थित नेशनल इंस्टूीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) में भेजा गया। जहां उसकी रिपोर्ट कांगोफिवर पाजिटिव थी। पशुओं के संपर्क से होने वाले इस रोग से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। जिस गांव में महिला रहती थी उसके आसपास एवं संपर्क में आने वाले सभी लोगों को निगरानी में रखकर जांच की जाएगी। इसके अलावा एसवीपी अस्पताल में भी जिन जिन चिकित्सा कर्मियों ने वृद्धा का उपचार किया है उनकी भी जांच की जा रही है। महिला का उपचार करने वाले तीन चिकित्सा कर्मियों को बुखार की शिकायत है उनकी आयीसीयू में जांच की जा रही है। हालांकि उनकी स्थिति ठीक है। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इस बीमारी से राज्य में यह पहली मौत है। एसवीपी में पच्चीस वर्षीय एक मरीज को भी शंकास्पद बीमारी है। कांगो फिवर के लक्षण होने पर सोमवार को उसके नमूने लेकर पुणे स्थित एनआईवी में भेजे गए हैं।
सुरेन्द्रनगर जिला स्वास्थ्य विभाग को करवाया गया अवगत
अहमदाबाद महानगरपालिका संचालित एसवीपी अस्पताल में वृद्धा के मौत के कारणों से सुरेन्द्रनगर जिला, स्टेट नोडल अधिकारी को अवगत कराया गया है। जिससे गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी उपाय शुरू कर दिए हैं।
डॉ. भाविन सोलंकी, हैल्थ ऑफिसर अहमदाबाद मनपा
Published on:
26 Aug 2019 06:14 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
