
Crime news Ahmedabad :
अहमदाबाद. गुजरात में उत्तरायण पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे प्रतिबंधित चाइनीज मांझा Chinese manjha की अवैध रूप से खरीद-फरोख्त सामने आ रही है। अहमदाबाद Ahmedabad ग्राम्य स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) SOG ने कार्रवाई करते हुए चाइनीज मांझे के साथ एक आरोपी को 220 चाइनीज मांझे के साथ पकड़ा है।
एसओजी शाखा के पुलिस निरीक्षक एनएच सवसेटा को मिली सूचना के आधार पर सक्रिय हुई टीम ने मांडल टाउन क्षेत्र में कार्रवाई की। उस दौरान मांडल के भोलेनाथ कॉम्पलेक्स स्थित हरीभाई पटाखेवाला नामक दुकान पर छापा मारा गया। दुकान में तलाशी ली गई तो उसमें से चाइनीज मांझा भी मिला। इस दुकान से 220 फिरकी चाइनीज मांझा मिला। इस आरोप में दुकान के मालिक जय महेश कुमार प्रजापति को हिरासत में लिया गया है। जब्त किए गए मांझे की कीमत 37 हजार रुपए बताई गई है। यह मांझा प्रतिबंधित होते हुए इसे बिक्री के लिए संग्रह किए हुए था। मामले को मांडल पुलिस थाने में सौंप दिया गया है।
मकान से 4.82 लाख की अवैध शराब जब्त
एलसीबी की कार्रवाई
अहमदाबाद. जिले के मांडल टाउन क्षेत्र के एक मकान से स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने की टीम ने 4.82 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त की है, जबकि आरोपी फरार हो गया है।
पुलिस महानिरीक्षक वी. चंद्रशेखर और अहमदाबाद ग्राम्य पुलिस अधीक्षक अमित वसावा के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक आरएम करमटिया ने मांडल टाउन के राणीपुरावास के एक मकान में छापा मारा। जहां गुप्त रूप से बनाए गए रूम से अंग्रेजी शराब और बीयर की 3309 बोटल मिली। इसकी कीमत 4.82 लाख रुपए आंकी गई है, जिसे पुलिस ने जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार मकान में रहने वाला आरोपी रमेश ठाकोर फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है।
Published on:
04 Jan 2023 10:13 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
