
मालिया पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी।
मोरबी जिले में मालिया-हळवद हाईवे पर अणियारी टोल नाका के पास किया था चाकू से हमला
मोरबी. जिले में मालिया-हळवद हाईवे पर अणियारी टोल नाका के पास पैसों के लेन-देन के विवाद में एक युवक की हत्या के मामले में मालिया पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता शिवम रबारी सहित सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें रमेश रबारी, किशन चौहान, पृथ्वीराजसिंह झाला, हीराभाई उलवा और गुलाम हुसैन पठान भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, मोरबी के आलाप पार्क में रहने वाले विवेक पटेल अपने मित्रों के साथ अणियारी टोल नाका के पास एक होटल में नाश्ता कर रहे थे। तभी होथल फाइनेंस से जुड़े शिवम रबारी द्वारा भेजे गए पांच लोगों ने पैसों की रंजिश के चलते आरोपियों ने अनिल कंडिया पर चाकू से हमला कर दिया। विवेक पटेल जब अनिल को बचाने के लिए बीच में आए, तो पृथ्वीराजसिंह ने उन्हें भी मारने के इरादे से बाएं पैर के कूल्हे के पास चाकू मार दिया।
इसके बाद होटल के लोग और साथियों के बीच-बचाव करने पर सभी आरोपी इको गाड़ी लेकर फरार हो गए। शिकायतकर्ता और उनके मित्र अनिल को गंभीर चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए पहले मोरबी और फिर राजकोट ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अनिल कंडिया ने दम तोड़ दिया। इस कारण मामला हत्या में बदल गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज होते ही अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की। तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने शिवम रबारी समेत सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही हत्या में इस्तेमाल की गई वैन भी जब्त कर ली। फिलहाल मालिया पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।
Published on:
23 Apr 2026 10:06 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
