
PM NARENDRA MODI
राजकोट/अहमदाबाद. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि अमरेली जिले Amreli district के पीपावाव बंदरगाह से उत्तर भारत को जोडऩे के लिए Pipavav Corridor पीपावाव कॉरिडोर बनने जा रहा है। इससे समुद्री रास्ते से किए जाने वाले व्यापार को बल मिलेगा। कॉरिडोर के कारण इतिहास का एक नया अध्याय जुड़ जाएगा, इससे कृषि क्षेत्र को भी फायदा होगा।
अमरेली में रविवार को चुनावी सभा को संबोधित करते मोदी ने कहा कि गुजरात में दो दशक पहले बच्चों का ड्रॉप आउट रेशियो काफी ज्यादा था और अब यह काफी कम हो गया है। उन्होंने सभा में आए लोगों से अनुरोध के स्वर में कहा कि वे सभी बुजुर्गों को उनकी ओर से प्रणाम कहें।
तो लगता है अमरेली उनका है
पीएम ने कहा कि गुजरात के पहले मुख्यमंत्री जीवराज मेहता अमरेली के थे और मोदी जब अमरेली आते हैं तो उन्हें लगता है कि अमरेली उनका है। उन्होंने कहा कि अमरेली की धरती संतों की है। इस धरती में साहित्य और तलवार की ताकत है। 20 वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो लगता है कि विकास हुआ है। देश में विकसित राज्यों की जब बात की जाती है तो गुजरात का नाम अग्रिम पंक्ति में होता है। औद्योगिक क्षेत्र में गुजरात की अलग ही पहचान है। उद्योग से जनता को रोजगार के अवसर मिले हैं। उन्होंने भाजपा का उद्देश्य सत्ता के जरिए लोगों की सेवा करना बताया। पहले पानी के लिए अन्य सरकारें हैंडपंप लगवाती थीं, जो अब भूतकाल बन गया है। अब तो सरकार ने घर-घर पानी पहुंचा दिया है जिससे हैंडपंप की कोई जरूरत ही नहीं रही।
गुजरात में कृषि क्षेत्र ने किया कायाकल्प
पीएम ने कहा कि गुजरात में पहले कृषि क्षेत्र का विकास दर ऋणात्मक चलता था लेकिन आज यह दोहरे अंकों में जा पहुंचा है। इसका कारण उन्होंने गुजरात में सिंचाई के लिए पानी, पर्याप्त बिजली, उत्पादों के अच्छे भाव को बताया। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में डेयरी नहीं बनाने के नियम थे, लेकिन भाजपा की सरकारों ने डेयरी बनाने के नियम बनाए हैं। पशुओं का जीवन बचाने के लिए टीकाकरण किया जाता है। पहले एक ही कृषि यूनिवर्सिटी थी लेकिन, भाजपा की सरकार ने चार-चार कृषि यूनिवर्सिटी बना दी हैं, जिसका किसानों को खूब लाभ हो रहा है। अब गुजरात प्राकृतिक कृषि की ओर भी आगे बढ़ रहा है।
पीएम मोदी ने गुजरात की जनता को अपना शिक्षक बताया। उन्होंने कहा कि यहां से जो कुछ सीखा है वह दिल्ली में काम आ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के बारे में कहा कि इसके लिए हरेक किसान को वार्षिक 12000 रुपए जमा कराए जाते हैं। जिससे किसानों का जीवनस्तर ऊंचा आया है।
नैनो यूरिया से कई लाभ
उन्होंने कहा कि किसानों को नैनो यूरिया से अनेक लाभ हो रहे हैं। कृषि को वैज्ञानिक स्तर पर आगे बढ़ाया जा रहा है। जिसका लाभ किसानों को हो रहा है। उन्होंने कहा कि यूरिया का एक बैग किसानों को सिर्फ 270 रुपए में दिया जाता है जबकि इस बैग के सरकार 2000 रुपए चुकाती है।
अमरेली में मोदी ने कहा कि आज गुजरात की मिट्टी हर क्षेत्र में पानीदार हो गई है। घर-घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाया गया है। नर्मदा को नर्मदा जिले से कच्छ की सूखी भूमि तक पहुंचाया गया है ताकि किसानों को सौराष्ट्र की सूखी भूमि पर सिंचाई का पानी मिल सके। आज बेटियां देश में उच्च शिक्षा प्राप्त कर उच्च पदों पर रोजगार प्राप्त कर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। पर्यटन के क्षेत्र में गुजरात ने अपना भाग्य बनाया है। गुजरात के पर्यटन की चर्चा आज दुनिया में हो रही है।
Published on:
20 Nov 2022 09:53 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
