
फाइल फोटो।
Ahmedabad : महानगरपालिका चुनाव में चांदखेड़ा वार्ड में कांग्रेस की ओर से पैराशूट (बाहरी) उम्मीदवार का विरोध उठा है। पार्टी और नेताओं में असंतोष की लहर है।
वार्ड कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र सोलंकी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा, एआइसीसी मंत्री रामकिशन ओझा, निरीक्षक निशित व्यास और गायत्रीबा वाघेला को ज्ञापन सौंपकर स्पष्ट किया है कि वार्ड में किसी भी पैराशूट उम्मीदवार को स्वीकार नहीं किया जाएगा।सूत्रों के अनुसार जिस उम्मीदवार को चांदखेड़ा से टिकट दिए जाने की संभावना है, वह केवल छह माह से ही इस वार्ड में सक्रिय है। जबकि सोलंकी की मांग है कि टिकट उसी व्यक्ति को दिया जाए जो वर्षों से यहां संगठनात्मक कार्य कर रहा है और जनता से जुड़ा हुआ है।
सूत्रों के अनुसार विधायक जिग्नेश मेवाणी की जिद है कि नए इस नए उम्मीदवार को टिकट दिया जाए। इसी कारण कांग्रेस के कई स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं में असंतोष पनपा है। बाहर से आए व्यक्ति को नेताओं की सिफारिश पर थोप दिया गया तो चुनावी परिणाम विपरीत होने की आशंका व्यक्त की गई है। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी नहीं चाहते कि टिकट के लिए पैराशूट उम्मीदवार हो।
Updated on:
09 Apr 2026 09:57 pm
Published on:
09 Apr 2026 09:55 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
