
अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुर्नविकास का आज वर्चुअल शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी
अहमदाबाद. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को 2379 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले अहमदाबाद के नए रेलवे स्टेशन के पुर्नविकास कार्य का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे।
अहमदाबाद रेलवे स्टेशन भवन की वास्तुकला मोढेरा के सूर्य मंदिर से प्रेरित है। कालूपुर की तरफ बिल्डिंग का टावर अहमदाबाद शहर के लिए एक नया लैंडमार्क बनेगा।भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की ओर से ईंट मीनार और झूलता मीनार के संरक्षित स्मारकों को स्टेशन परिसर में सौंदर्यपूर्ण रूप में एकीकृत किया जाएगा, जिससे इसकी विरासत की अहमियत बढ़ेगी। यह पुनर्विकास शहर के दोनों किनारों को एकीकृत करेगा। रेलवे ट्रैक के ऊपर 15 एकड़ का कॉनकोर्स प्लाजा और 7 एकड़ का मेजेनाइन प्लाजा बनाने की योजना है।
इस कॉन्कोर्स प्लाजा में यात्रियों के लिए प्रतीक्षा क्षेत्र होगा जहां शौचालय, पीने के पानी, फूड कोर्ट, दुकानें, कियोस्क, बेबी फीडिंग रूम जैसी सुविधाएं होंगी। एलिवेटेड रोड नेटवर्क स्टेशन की भीड़-भाड़ को कम करेगा और नेशनल हाई स्पीड रेल टर्मिनल (बुलेट ट्रेन), मेट्रो एवं बस रैपिड ट्रांसपोर्ट (बीआरटी) के साथ रेलवे के मल्टीमॉडल एकीकरण की सुविधा प्रदान करेगा। यह यात्रियों और शहरवासियों को बेहतर अनुभव और गतिशीलता प्रदान करेगा।
Published on:
25 Feb 2024 10:47 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
