
चुनावी तैयारी में भाजपा: पीएम मोदी 25 को पेज समिति सदस्यों में भरेंगे जोश
अहमदाबाद. चुनावी बिगुल बेशक गुजरात में अभी नहीं बजा है, लेकिन गुजरात प्रदेश भाजपा ने इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच भी तैयारियों में कोई कोर कसर नहीं रहे उस पर ध्यान दिया जा रहा है।
भाजपा के सबसे मजबूत गढ़ गुजरात में भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए 25 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी सुबह 11 बजे वर्चुअली बैठक करेंगे। पीएम मोदी गुजरात में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल की ओर से शुरू की गई पेज समिति से जुडऩे वाले पेज समिति सदस्यों को संबोधित करेंगे।
गुरुवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल की अध्यक्षता में हुई राज्य के 579 मंडल के पदाधिकारियों की ऑनलाइन बैठक में पीएम के कार्यक्रम की तैयारी पर भी चर्चा की गई। इसमें एक साथ 100 जगहों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए चुनिंदा पदाधिकारी जबकि ऑनलाइन 40 हजार के करीब कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में पार्टी प्रदेश मुख्यालय कमलम् से गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी, पार्टी के प्रदेश महामंत्री प्रदीप सिंह वाघेला ने शिरकत की। इसमें पार्टी के चुने हुए जनप्रतिनिधि नपा, मनपा पार्षद से लेकर विधायक, सांसद तक शामिल हुए।
नमो एप, डोनेशन, पेज समिति की मजबूती पर जोर
579 मंडल के पदाधिकारियों से हुई बैठक में नमो एड को डाउनलोड करने, इस एप के जरिए पार्टी में डोनेशन देने और पेज समिति को और मजबूत बनाने व चुनावी तैयारियों में जुटने पर जोर दिया गया। साथ ही केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करने पर भी जोर दिया गया।
आम आदमी पार्टी के कुछ और नेता हुए भाजपा में शामिल
आम आदमी पार्टी (आप) के कुछ और नेता गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इनमें आप के उत्तर जोन के प्रमुख मनोज दरजी, गांधीनगर जिला महिला मोर्चा प्रमुख सावित्रीबेन शर्मा, माणसा तहसील संगठन मंत्री प्रविण ठाकोर, माणसा तहसील सहमंत्री पंकज कुमार परमार , माणसा तहसील उप प्रमुख अजय सिंह चावड़ा व उनके समर्थक शामिल हैं। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय कमलम् में भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप सिंह वाघेला व नवनियुक्त प्रदेश के सह प्रवक्ता ऋत्विज पटेल ने सभी को केसरिया खेस पहनाकर पार्टी में शामिल किया।
Published on:
20 Jan 2022 10:18 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
