21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM Modi: महाविजय के बाद मिशन गुजरात, मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिए ये टिप्स

PM Narendra Modi, Mission Gujarat, Assmbly election, BJP

2 min read
Google source verification
PM Modi: महाविजय के बाद मिशन गुजरात, मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिए ये टिप्स

PM Modi: महाविजय के बाद मिशन गुजरात, मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिए ये टिप्स

अहमदाबाद. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय कमलम में गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। यूपी, उत्तराखंड, गोवा व मणिपुर में पार्टी की जोरदार जीत के बाद मोदी ने इस वर्ष के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। पार्टी के सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री ने चुनाव को लेकर राज्य के भाजपा नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने चुनाव जीतने को लेकर मार्गदर्शन दिया। इस बैठक में भाजपा सांसद, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।

और ज्यादा मेहनत करने पर दिया जोर

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने गुजरात भाजपा को लोगों की सेवा के लिए और ज्यादा मेहनत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि राजनीति को चुनाव से अलग होकर देखना चाहिए। पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते उन्हें लोगों के बीच रहना चाहिए।

होनी चाहिए टिफिन बैठक

उन्होंने भाजपा संगठन से अपने लोगों से जुड़ाव बढ़ाने के लिए नए चीजें करते रहने की अपील की। मोदी ने पार्टी के प्राथमिक सदस्यों के सम्मेलन का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि राज्य भर में पार्टी की परंपरागत टिफिन बैठक होनी चाहिए।

सभी क्षेत्र के लोगों को पार्टी से जोड़ें

पार्टी सूत्रों के मुताबिक मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से सभी क्षेत्र के लोगों को जोडऩे की बात कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण पर जोर देने वाले डॉक्टरों, वकीलों, पूर्व अधिकारियों व समाज सेवा से जुड़े लोगों को उनकी प्रतिभा के हिसाब से पार्टी को मंच प्रदान करना चाहिए। इस संबंध में उन्होंने पूर्व कांग्रेस नेता सागर रायका का उदाहरण दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को राज्य में दशकों से लोगों के लिए किए गए कार्यों की जानकारी होनी चाहिए। साथ ही तकनीक को लेकर सक्रिय रहने को कहा।

गैर गुजराती समुदायों का सम्मेलन

देश की विविधता का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं से विभिन्न गैर गुजराती समुदायों के सम्मेलन की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे सामाजिक सौहार्द को और ज्यादा मजबूती मिलेगी।

बैठक के बाद मोदी ने ट्वीट किया कि उन्होंने कमलम में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं से मिलकर भाजपा संगठन के मार्फत प्रभावी ढंग से लोगों की सेवा और राष्ट्रीय विकास में योगदान को लेकर चर्चा की।