8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat: पोरबंदर सांसद ने द्वारकाधीश मंदिर के भंडारा के नवीनीकरण की मांग की

Porbandar MP, renovation, Bhandara, Dwarkadhish temple

less than 1 minute read
Google source verification
Gujarat: पोरबंदर सांसद ने द्वारकाधीश मंदिर के भंडारा के नवीनीकरण की मांग की

Gujarat: पोरबंदर सांसद ने द्वारकाधीश मंदिर के भंडारा के नवीनीकरण की मांग की

Porbandar MP demands renovation of Bhandara of Dwarkadhish temple

पोरबंदर के सांसद रमेश धड़ुक ने द्वारकाधीश मंदिर में भंडारा की जर्जर स्थिति को लेकर केंद्रीय संस्कृति मंत्री मीनाक्षी लेखी को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा है कि भंडारा के जीर्णोद्धार व मरम्मत के संबंध में कई बार पुरातत्व विभाग को आवेदन किया गया लेकिन अब तक इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। द्वारका देवस्थान समिति के प्रशासक एवं प्रांतीय पदाधिकारी पार्थ तलसानिया ने कुछ समय पहले कहा था कि जीर्ण-शीर्ण हिस्से को लेकर पुरातत्व विभाग को नए निर्माण का प्रस्ताव दिया गया है। यदि भंडारा मरम्मत योग्य स्थिति में नहीं है, तो नया बनाना होगा।

द्वारकाधीश जगतमंदिर में दिन के दौरान हर दिन ठाकोरजी को 11 प्रसाद चढ़ाए जाते हैं। मंदिर में भंडारा में पुजारी परिवार और वैष्णवों की ओर से ठाकोरजी को भोग- प्रसाद बनाया जाता है। यहीं पर ठाकोरजी के छप्पनभोग, अन्नकूट मनोरथ, कुण्डला भोग आदि मनोरथ प्रसाद तैयार होते हैं। यहां हर दिन चहल-पहल रहती है। करीब एक सदी पुराने प्रसादालय की हालत पिछले दो साल से बेहद जर्जर है।भंडारा के नवीनीकरण की बात पुजारी परिवार की ओर से समय-समय पर उठाई जाती है। हालांकि इसके नवीनीकरण के संबंध में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

श्रीजी को चढ़ाया गया स्वर्ण मुकुट

द्वारका के जगत मंदिर में एक भक्त की ओर से श्रीजी को स्वर्ण मुकुट भेंट किया गया। राजकोट निवासी भूपत सिंह दिलुभा जाडेजा के परिवार की ओर से भगवान को 275 ग्राम के सोने का मुकुट चढ़ाया गया। यहां मंदिर में हर दिन हजारों की संख्या में भक्त पूजा के लिए आते हैं। यह संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। मनोकामना पूर्ण करने वाले भक्त द्वारका आकर जगत मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करते हैं। कुछ लोग गुप्त दान करते हैं।