
शोभायात्रा में 2500 ज्वारे के कलश व ३0 झांकियों ने जमाया आकर्षण
हिम्मतनगर. साबरकांठा जिले में हिम्मतनगर के उमा धाम में उमिया माताजी मंदिर के तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें 2500 ज्वारे, 11 कलश व 30 झांकियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।
साबरकांठा व अरवल्ली जिले में उमिया माताजी के मंदिरों में से गुजरात के हिम्मतनगर में लिफ्ट की सुविधा के साथ मां उमिया के आधुनिक उमिया माताजी मंदिर में तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव सोमवार को शुरू हुआ। दूसरे दिन मंगलवार को निज मंदिर से निकाली गई 3 किलोमीटर लंबी शोभायात्रा ने लोगों को आकर्षित किया।
2500 ज्वारों के कलशों को सिर पर धारण करके चल रही महिलाएं व 30 से अधिक झांकियों के साथ शुरू हुई शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई करीब 5 घंटे का सफर तय करके निज मंदिर पहुंची। इस दौरान यात्रा के मार्ग पर सड़क पर व मकानों-दुकानों की छतों पर बड़ी संख्या में दर्शक उमड़े। शोभायात्रा में शामिल 30 से अधिक झांकियों ने आकर्षण जमाया।
दो दिनों में १२ लाख से ज्यादा की भेंट
महोत्सव के दौरान दो दिन में उमिया माताजी के लिए आभूषण के तौर पर 20 अंगूठियां, 1 कंदोरा और करीब 12 लाख रुपए भक्तों की ओर से भेंट किए गए। रात को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने ंरंगारंग प्रस्तुतियां दीं। दो दिन में करीब 20 हजार भक्तों ने प्रसाद का लाभ लिया। महोत्सव के अंतिम दिन बुधवार के लिए महाप्रसाद के तौर पर बड़ी संख्या में लड्डू तैयार किए गए हैं।
Published on:
26 Feb 2020 12:44 am
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
