27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat: गुजरात विधानसभा में राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा, राजनीति में भी बढ़े महिलाओं का प्रतिनिधित्व

President Murmu, Gujarat Assembly, Women, representation, politics

2 min read
Google source verification
Gujarat: गुजरात विधानसभा में राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा, राजनीति में भी बढ़े महिलाओं का प्रतिनिधित्व

Gujarat: गुजरात विधानसभा में राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा, राजनीति में भी बढ़े महिलाओं का प्रतिनिधित्व

President Murmu in Gujarat Assembly address: ‘Women should have representation even in politics’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को गांधीनगर स्थित गुजरात विधानसभा में राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने गुजरात विधानसभा के मानसून सत्र को संबोधित भी किया।

उन्होंने सदन में महिलाओं के प्रतिनिधित्व के बारे में कहा कि जब महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं, चाहे वह विज्ञान और प्रौद्योगिकी हो, रक्षा या खेल हो, तो राजनीति में भी उनका प्रतिनिधित्व बढ़ना चाहिए। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि देश भर के शैक्षणिक संस्थानों के दौरे के समय उन्होंने लड़कियों में जीवन में आगे बढ़ने और देश और समाज के लिए कुछ करने की आकांक्षा देखी। इसलिए महिलाओं को उचित अवसर मिले तो वे पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकती हैं। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि देश के समग्र विकास के लिए आधी आबादी की भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है।

ई-विधान से होगा डिजिटल सदन

राष्ट्रपति ने कहा कि वर्ष 1960 में गुजरात के गठन के बाद से गुजरात विधानसभा ने हमेशा समाज के हित में काम किया है। साथ ही समय-समय पर कई सराहनीय कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ई-विधान का उद्घाटन एक महत्वपूर्ण कदम है जो इस सदन को डिजिटल सदन में बदल देगा। राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) के माध्यम से इस सदन के सदस्य संसद और देश की अन्य विधानसभाओं के उत्कृष्ट व्यवहारों से सीखकर अपना सकते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एक राष्ट्र, एक एप्लीकेशन के लक्ष्य से प्रेरित यह पहल गुजरात विधानसभा के कामकाज को और गति देगी तथा उसमें पारदर्शिता लाएगी। सदन की पूरी प्रक्रिया के कागज रहित होने से पर्यावरण की भी रक्षा होगी। प्रौद्योगिकी लोगों के जीवन को आसान बनाने का एक महत्वपूर्ण साधन है और ई-विधान विधायकों को लोगों से जुड़े रहने में और मदद करेगा।

कई मापदंडों में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल

राष्ट्रपति ने कहा कि गुजरात कई मापदंडों पर देश के अग्रणी राज्यों में से एक है।यह एक अग्रणी विनिर्माण केंद्र और सबसे बड़ा दूध उत्पादक राज्य है। स्टार्टअप इको-सिस्टम के साथ ही रूफ टॉप सौर ऊर्जा उत्पादन और पवन ऊर्जा उत्पादन में भी अग्रणी राज्यों में गिना जाता है।

राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि गुजरात सरकार ने मानव संसाधन के विकास के लिए लोगों को अच्छी स्वास्थ्य प्रणाली, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने पर पूरा ध्यान दिया है। उन्होंने राज्य में मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में कमी की भी सराहना की।

राष्ट्रपति ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लिए अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के बाद जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन के गठन को भारत के नेतृत्व में उठाया गया एक और महत्वपूर्ण कदम बताया। यह गुजरात जैसे राज्य के लिए एक अच्छा अवसर है, जो ऊर्जा के नवीन और गैर-पारंपरिक स्रोतों को बढ़ावा देता है।

जन कल्याण की चर्चा के नए मानक स्थापित करें

उन्होंने विधायकों से संसदीय मर्यादा और गरिमा को बरकरार रखते हुए इस सदन में जन कल्याण की चर्चा के नए मानक स्थापित करने की अपेक्षा व्यक्त की। विधायकों के प्रयास न केवल गुजरात को और अधिक समृद्ध राज्य बनाने में बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने में भी महत्वपूर्ण होंगे।