20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

31 अक्टूबर को गुजरात आएंगे पीएम मोदी

Prime minister Modi will visit gujarat on october 31

2 min read
Google source verification
31 अक्टूबर को गुजरात आएंगे पीएम मोदी

31 अक्टूबर को गुजरात आएंगे पीएम मोदी

Ahmedabad. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर गुजरात आएंगे। वे केवडिया कोलोनी, बनासकांठा के थराद में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी 31 अक्टूबर को सुबह केवडिया कोलोनी में एकता दिवस परेड में शामिल होंगे। वहां से वह दोपहर को अहमदाबाद आएंगे। उसके बाद बनासकांठा जिले की थराद तहसील के मुलूपुर गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। वे इस दौरान कई विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

1 नवंबर को स्नेहमिलन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

अहमदाबाद. गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की ओर से गुजरात गौरव यात्राओं को निकालने के बाद अब दीपावली त्योहार के बाद नववर्ष से एक बार फिर से सभी 182 सीटों को ध्यान में रखते हुए स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
भाजपा सूत्रों का कहना है कि एक नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 182 विधानसभा सीटों के पेज समिति सदस्यों को संबोधित कर सकते हैं। पीएम वर्चुअली पेज समिति सदस्यों के स्नेह मिलन कार्यक्रम को संबोधित कर सकते हैं। भाजपा इसकी तैयारी में जुटी है।राज्य के प्रमुख महानगरों अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, भावनगर, जामनगर में गौरव यात्राएं नहीं निकलीं, ऐसे महानगरों में दीपावली के बाद नववर्ष स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हर सीट पर योजनापूर्ण तरीके से बैठकें आयोजित की जाएंगीं। 5 नवंबर तक शहरी क्षेत्रों की सभी सीटों पर जन संपर्क और बैठकें पूरी कर ली जाएं ऐसी रणनीति भाजपा ने बनाई है। भाजपा पेज समिति सदस्यों की इन बैठकों के जरिए करीब 50-60 लाख सदस्यों से संपर्क होगा। प्रत्येक सीट पर 30-35 हजार पेज समिति के सदस्य हैं। ज्ञात हो कि भाजपा ने राज्य में पांच अलग अलग गुजरात गौरव यात्राओं को निकाला है। इसके जरिए 144 सीटों को कवर किया गया।

त्योहार के बाद प्रचार पकड़ेगा जोर
भाजपा सूत्रों का कहना है कि दीपावली त्योहार के बाद चुनाव प्रचार और संपर्क अभियान को पार्टी के विभिन्न मोर्चे के जरिए मजबूती दी जाएगी। प्रत्येक मोर्चे को 5-5 सीटों के क्लस्टर बनाकर संपर्क अभियान में उतारा जाएगा। राज्य ही नहीं अन्य राज्यों से आए पार्टी के कार्यकर्ता और नेता भी जन संपर्क में जुटे हुए हैं।

गृहमंत्री शाह ने पालनपुर में की उत्तर जोन की बैठक

अहमदाबाद. केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दीपावली के दिन पालनपुर में उत्तर जोन की बैठक की। इस बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी उपस्थित रहे। बैठक में उत्तर जोन के जिलों में भाजपी की विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। इसके अलावा पीएम नरेन्द्र मोदी 31 अक्टूबर को थराद में जनसभा को भी संबोधित करेंगे, ऐसे में उसकी तैयारियों की भी गृहमंत्री शाह ने समीक्षा की।