
स्टेशन का निरीक्षण भी किया
वडोदरा. पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पांडेय ने वडोदरा स्टेशन का निरीक्षण किया।
सूरत-वडोदरा-गोधरा खंड के विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के तहत वे वडोदरा स्टेशन पहुंचे। उन्होंने वडोदरा के मंडल रेल प्रबंधक राजू भडके एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्टेशन का निरीक्षण भी किया।
उन्होंने वडोदरा स्टेशन पर प्रदत्त यात्री सुविधाओं, लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर लॉबी आदि का अवलोकन किया।
साथ ही ग्रीष्मकालीन भीड़ के दौरान वडोदरा मंडल द्वारा यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया सुविधाओं का भी अवलोकन किया।
इस दौरान वडोदरा के मंडल रेल प्रबंधक भडके ने पांडेय को वडोदरा स्टेशन पर प्रस्तावित विकास कार्यों के संबंध में भी जानकारी दी।
राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाए
राजकोट. पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष किराए पर राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाए गए हैं।
राजकोट के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना के अनुसार राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल (ट्रेन नं. 05046) को 18 मई से 13 जुलाई तक विस्तारित किया गया है।
इसी तरह, लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल (ट्रेन नं. 05045) को 17 मई से 12 जुलाई तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन नं. 05046 के विस्तारित फेरों की बुकिंग गुरुवार 7 मई से सभी पीआरएस काउंटरों और आइआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी।
Published on:
06 May 2026 10:36 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
