
गोधरा के पास स्थित भाटपुरा क्षेत्र में दुर्घटना, महीसागर जिले के मृतकों में दंपती व पुत्र शामिल, एक किशोरी गंभीर रूप से घायल
गोधरा. पंचमहाल जिले में गोधरा के पास मुंबई-दिल्ली कॉरिडोर पर स्थित भाटपुरा क्षेत्र में सोमवार देर रात को अज्ञात वाहन और कार की टक्कर में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। दुर्घटना में एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार, महीसागर जिले की खानपुर तहसील के मुदावाडेख गांव निवासी हेमंतकुमार पंड्या, पत्नी किंजल पंड्या और पुत्र आयुष, पुत्री जैनिशा के साथ सूरत से कार से गांव लौट रहे थे। इस दौरान गोधरा के भाटपुरा क्षेत्र में उनकी कार किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई।
दुर्घटना में हेमंतकुमार, पत्नी किंजल और पुत्र आयुष को गंभीर चोटें आईं। दंपती व पुत्र सहित परिवार के तीनों सदस्यों की मौके पर मौत हो गई। पंड्या परिवार की पुत्री जैनिशा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत गोधरा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उसे निजी अस्पताल में रेफर किया गया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही वेजलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। इस दुर्घटना के कारण पंड्या परिवार, ब्राह्मण समाज सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया।
Published on:
05 May 2026 10:08 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
