5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांद्रा टर्मिनस-पालीताणा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन आज, वापसी 8 को

भावनगर. पश्चिम रेलवे द्वारा बांद्रा टर्मिनस-पालीताणा-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन विशेष किराए पर चलाने का निर्णय लिया गया। भावनगर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अतुल कुमार त्रिपाठी के अनुसार यात्रियों की सुविधा तथा फाल्गुन फेरी के अवसर पर पालीताणा जैन मंदिर में श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह ट्रेन चलाई जाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification

फाल्गुन फेरी के उपलक्ष्य में जैन मंदिर में भीड़ को लेकर पश्चिम रेलवे का निर्णय

भावनगर. पश्चिम रेलवे द्वारा बांद्रा टर्मिनस-पालीताणा-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन विशेष किराए पर चलाने का निर्णय लिया गया।
भावनगर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अतुल कुमार त्रिपाठी के अनुसार यात्रियों की सुविधा तथा फाल्गुन फेरी के अवसर पर पालीताणा जैन मंदिर में श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह ट्रेन चलाई जाएगी।
बांद्रा टर्मिनस-पालीताणा सुपरफास्ट स्पेशल (ट्रेन नं. 09023) बुधवार 6 मई को बांद्रा टर्मिनस से दोपहर 12.15 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन सुबह 5.10 बजे पालीताणा पहुंचेगी।
इसी प्रकार, वापसी में पालीताणा-बांद्रा सुपरफास्ट स्पेशल (ट्रेन नं. 09024) शुक्रवार 8 मई को पालीताणा से शाम 5 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन सुबह 7.25 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सिहोर, सोनगढ़, धोला, बोटाद, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी एवं बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए स्लीपर क्लास एवं सेकंड क्लास लगेज कम गार्ड वैन - दिव्यांगजन फ्रेंडली (एसएलआरडी) कोच उपलब्ध रहेंगे। ट्रेन नं. 09023 एवं 09024 की बुकिंग मंगलवार 5 मई से सभी यात्री आरक्षण केंद्रो तथा आइआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हुई।