29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी बोले, भाजपा को अयोध्या की तरह गुजरात में भी हराएंगे

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अहमदाबाद के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

3 min read
Google source verification

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस भाजपा को गुजरात में भी अयोध्या की तरह हराएगी। अहमदाबाद के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम नरेंद्र मोदी और भाजपा को गुजरात में वैसे ही हराएंगे, जैसे इंडिया गठबंधन ने उन्हें अयोध्या में हराया था। भाजपा के लोगों ने हमारे ऑफिस को तोड़कर हमें चैलेंज किया। अब हम इन्हें गुजरात में हराने जा रहे हैं। कांग्रेस भाजपा को अयोध्या की तरह गुजरात में भी हराएगी।
राहुल ने कहा कि भाजपा के लिए अयोध्या का राम मंदिर आंदोलन था। लाल कृष्ण आडवाणी ने रथयात्रा आंदोलन की शुरुआत की थी। कहा जाता है कि मोदी ने आडवाणी की रथयात्रा में मदद की थी। भाजपा की पूरी राजनीति अयोध्या की राजनीति थी। उन्होंने भगवान राम के राजनीतिकरण की कोशिश की। अयोध्या में भाजपा की ओर से राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई और इंडिया गठबंधन यहां से लोकसभा चुनाव जीत गया।


उन्होंंने सपा सासंद के हवाले से अयोध्या में मंदिर बनाने के लिए बहुत से लोगों से जमीन ली गई। दुकानें-घर तोड़े गए और आज तक सरकार ने उन्हें मुआवजा नहीं दिया। अयोध्या के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए भी किसानों की जमीनें ली गईं लेकिन आज तक उन्हें सही मुआवजा नहीं मिला। अयोध्या के जनता को तब और गुस्सा आया कि जब मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अयोध्या का एक भी आदमी नहीं था। जो आंदोलन आडवाणी ने आरंभ किया था उसे इंडिया गठबंधन के आम कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में हरा दिया।


सपा सांसद के हवाले से राहुल ने कहा कि अयोध्या में तीन बार सर्वे हुआ था मोदी वाराणसी ने नहीं बल्कि अयोध्या से लड़ना चाहते थे। सर्वे वालों ने कहा कि यदि मोदी अयोध्या से लड़े तो हार जाएंगे। राहुल ने कहा कि हमने वाराणसी में छोटी मोटी गलती कर दी नहीं तो वहां भी मोदी हार जाते।

भाजपा के कार्यकताओं में दम नहीं

उन्होंने कहा कि क्या हमारी पार्टी में कोई डरता है। हमारी पार्टी में लोग दिल से बात करते हैं। हमारे कार्यकर्ता अपने नेता से बोलने से नहीं डरते हैं। लेकिन भाजपा में ऐसा नहीं है। भाजपा के कार्यकर्ताओं में दम नहीं है। उनमें डर की भावना है। इसी कारण कांग्रेस गुजरात में जीतेगी।

गुजरात से ही नई कांग्रेस पार्टी बनेगी

उन्होंने कहा कि गुजरात से ही नई कांग्रेस पार्टी बनेगी। कांग्रेस के सबसे बड़े नेता महात्मा गांधी ने कहा था कि डरो मत, डराओ मत। आज यदि कांग्रेस है तो उसकी भावना व सोच गुजरात से शुरु हुई थी। गुजरात की जनता को डरना नहीं है। यदि गुजरात की जनता बिना डरे लड़ेगी तो भाजपा सामने नहीं होगी।

पिछले विधानसभा चुनाव में हम ठीक से नहीं लड़े

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिहाज से बड़ा चैलेंज दिया है। अगले विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस भाजपा को गुजरात में हराएगी। हम पिछले विधानसभा चुनाव (2022) में भाजपा से ठीक से नहीं लड़े। इससे पहले के 2017 विधानसभा चुनाव में 3-4 महीने लड़े और नतीजा सभी ने देखा। 16 सीट से हम चुनाव हारे। अगले 3 साल में हम फीनिशिंग लाइन को पीछे छोड़कर आगे निकल जाएंगे। गुजरात में भाजपा की सत्ता को 30 साल हो गए। अब हमारी सरकार बनेगी। इसके लिए कांग्रेस हाईकमान, प्रियंका गांधी, सभी वरिष्ठ नेता आपके साथ खड़े होंगें और यहां सरकार बदल देंगे। अब इन्हें सबक सिखाना है। इन्हें हम हराने जा रहे हैं।

गुजरात के लाखों लोगों से मिलकर बनाएंगे घोषणा पत्र

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जिस तरह से लोकसभा चुनाव में घोषणा पत्र (मेनिफेस्टो) बनाया था वैसा ही घोषणापत्र गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बनाना है। गुजरात के लाखों लोगों से पूछकर यह घोषणा पत्र बनाएंगे। दम लगाकर चुनाव लड़ेंगे और यहां सरकार बनाएंगे।

Story Loader