
देवर्षि नारद पत्रकार सम्मान समारोह में पत्रिका के राजेश भटनागर को सम्मानित करते हुए।
विश्व संवाद केंद्र, गुजरात की ओर से राजस्थान पत्रिका अहमदाबाद के डिप्टी न्यूज एडिटर राजेश भटनागर को देवर्षि नारद पत्रकार सम्मान से सम्मानित किया गया है। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र (प्रिंट मीडिया) में उल्लेखनीय योगदान के लिए इस अवार्ड से पुरस्कृत किया गया है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर, वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्द्धन त्रिपाठी ने भटनागर को विश्व संवाद केंद्र के ट्रस्टी विजय ठाकर, संघ के पश्चिम क्षेत्र के सह प्रचारक चिंतन उपाध्याय, गुजरात प्रांत के सह प्रचार प्रमुख तेजस पटेल, जयमीन गज्जर की उपस्थिति में सम्मानित किया।
इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्षेत्र से किंजल मिश्रा, डिजिटल मीडिया से चिंतन भोगायता, रेडियो पत्रकारिता के लिए आरजे हर्षिल और वरिष्ठ पत्रकार विवेक मेहता, अनिल पाठक को विशेष सम्मान के तहत देवर्षि नारद पत्रकार पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आंबेकर ने कहा कि मीडिया हम सभी के जीवन का हिस्सा बन गया है। आज सोशल मीडिया का बोलबाला है, लेकिन लोग मुख्यधारा के मीडिया को देखने के बाद ही खबरों को सच मानते हैं। इसलिए मुख्यधारा के मीडिया का काम ईमानदारी से सच्ची खबरें समाज तक पहुंचाना है। सच्चाई को समाज के सामने लाना भी एक सामाजिक कर्तव्य है।
वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्द्धन त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकारिता के मूल में लोक कल्याण होना चाहिए। विश्व संवाद केंद्र के ट्रस्टी विजय ठाकर ने नारद जयंती पर पत्रकारों का सम्मान करने का उद्देश्य बताया। संघ के गुजरात प्रांत के सह कार्यवाह डाॅ. सुनील बोरिसा मंच पर उपस्थित रहे। मोहित दिवाकर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
Published on:
28 May 2024 10:50 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
