22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat: राजकोट बना अगन भट्टी, पारा 46.2, अहमदाबाद भी 44 डिग्री के साथ सीजन की सर्वाधिक गर्मी

गुजरात में गर्मी का नया रिकॉर्ड, राजकोट में पारा 46.2, अहमदाबाद समेत चार शहरों में 44 डिग्री के पार

2 min read
Google source verification

गुजरात कॉलेज के निकट एक वृक्ष पर चमगादड़ों को बचाने के लिए पानी का छिड़काव करते दमकल कर्मी।

गुजरात में सोमवार को गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। राजकोट में अप्रेल माह में अब तक की सबसे अधिक (ऑल टाइम रिकॉर्ड) गर्मी दर्ज की। सौराष्ट्र की राजधानी कहे जाने वाले इस शहर का अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इतना तापमान अप्रेल माह में कभी नहीं रिकॉर्ड किया गया।अहमदाबाद में भी अधिकतम पारा 44 डिग्री तक पहुंचा जो इस मौसम में सबसे अधिक है। गर्मी के कारण कई शहरों में भट्टी जैसी तपन महसूस हुई। प्रदेश में भीषण गर्मी के चलते कई शहरों में अंगारे बरसती गर्मी देखी गई। राजकोट में गर्मी के कारण लोगों का घर से निकलना भारी हो गया। झुलसाने वाली गर्मी के कारण न सिर्फ मनुष्य बल्कि पशु-पक्षी भी व्याकुल नजर आए। अहमदाबाद में भी यही हाल रहा। शहर में दोपहर को गर्मी ने हाल बेहाल कर दिया। इसके असर बाजारों और ट्रैफिक पर देखा गया। आमदिनों में भीड़ भाड़ वाले कई मार्ग सोमवार दोपहर को सूने दिखाई दिए।

कंडला एयरपोर्ट @ 45.1

राजकोट के बाद 45.1 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरा सबसे गर्म कच्छ का कंडला एयरपोर्ट रहा। सुरेंद्रनगर में 44.8, अमरेली में 44.1 और अहमदाबाद में 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रेकार्ड किया। अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो गांधीनगर में 43.2, भुज में 42.2, भावनगर में 42.2, डीसा में 41.6, वडोदरा में 40.6 और सूरत में 34.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

कई शहरों में 40 से 45 डिग्री तक रहेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई शहरों में मंगलवार और बुधवार को भी तापमान 40 से 45 डिग्री तक रह सकता है। सौराष्ट्र और गुजरात रीजन के कई शहरों में हीट वेव की भी चेतावनी दी गई है। अगले पांच दिनों तक तापमान में ज्यादा परिवर्तन आने की संभावना कम है, इसके बाद दो से तीन डिग्री तक तापमान में कमी आने के आसार हैं।

कभी नहीं पहुंचा इतना तापमान

राजकोट में अप्रेल माह में अब तक कभी भी इतना तापमान दर्ज नहीं हुआ। इससे पूर्व 14 अप्रेल 2017 को राजकोट में ऑल टाइम रिकॉर्ड 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अहमदाबाद में ऑल टाइम रिकॉर्ड 27 अप्रेल 1958 को 46.2 डिग्री दर्ज किया गया था।डॉ. अशोक कुमार दास, निदेशक, मौसम विभाग, गुजरात

शहरों का अधिक तापमान

(डिग्री सेल्सियस में)

राजकोट: 46.2

कंडला एयरपोर्ट- 45.1

सुरेंद्रनगर-44.8

अमरेली-44.1

अहमदाबाद-44

गांधीनगर-43.2

भुज-42.2

भावनगर-42.2

डीसा-41.6

वडोदरा- 40.6