8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजकोट मनपा : प्राथमिक शिक्षा समिति में पुजारा अध्यक्ष

निमावत उपाध्यक्ष बने

less than 1 minute read
Google source verification
राजकोट मनपा : प्राथमिक शिक्षा समिति में पुजारा अध्यक्ष

राजकोट मनपा की नगर प्राथमिक शिक्षा समिति के अध्यक्ष विक्रम पुजारा व उपाध्यक्ष प्रवीण निमावत का स्वागत करते महापौर डॉ. प्रदीप डव।

राजकोट. राजकोट महानगर पालिका की नगर प्राथमिक शिक्षा समिति में सोमवार को विक्रम पुजारा अध्यक्ष व प्रवीण निमावत उपाध्यक्ष चुने गए।

समिति पर भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते प्रदेश भाजपा के आलाकमान ने पूरी समिति को भंग किया था। उसके बाद नई चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई और नई समिति का गठन किया गया।शहर भाजपा अध्यक्ष मुकेश दोशी सोमवार सुबह मनपा कार्यालय पहुंचे और उनकी अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें उन्होंने प्रदेश भाजपा की ओर से प्रत्याशियों के नाम सुनाए। महापौर डॉ. प्रदीप डव की अध्यक्षता में समिति की बैठक के दौरान विक्रम पुजारा को अध्यक्ष और प्रवीण निमावत को उपाध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया।

महापौर डॉ. डव की अध्यक्षता में शिक्षा समिति की बैठक में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया हुई। अध्यक्ष पद के लिए विक्रम पुजारा के नाम का प्रस्ताव अजय परमार ने सदस्य सुरेश राघवाणी के समर्थन से पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई। फिर उपाध्यक्ष पद के लिए प्रवीण निमावत के नाम का प्रस्ताव जागृति भाणवडिया ने संगीता छाया समर्थन से पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी।नगर प्राथमिक शिक्षा समिति के नए बोर्ड में अध्यक्ष विक्रम पुजारा, उपाध्यक्ष प्रवीण निमावत, सदस्य संगीता छाया, मनसुख वेकरिया, हितेश रावल, ईश्वर जितिया, विक्रमसिंह जाडेजा, वीरम सांबड, रसिक बद्रकिया, अजय परमार, जागृति भाणवडिया, सुरेश राघवाणी हैं।