
गुजरात पुलिस के १९ कर्मचारियों को राष्ट्रपति एवं पुलिस पदक
अहमदाबाद. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गृह मंत्रालय ने गुजरात के १९ पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को विशिष्ट व प्रसंशनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएम) और पुलिस पदक (पीएम) देने की घोषणा की है।
ये होंगे राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित
सूरत ग्राम्य पुलिस एससी-एसटी सेल के एएसआई गुलाबभाई छनाभाई पटेल एवं गांधीनगर सीआईडी क्राइम आईबी के इंटेलीजेस ऑफिसर डी.सी.बारिया को उनकी विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएम) से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।
इन्हें पुलिस पदक
प्रसंशनीय सेवा के लिए वलसाड़ के पुलिस उपाधीक्षक लखधीरसिंह बी.झाला, राजकोट मनपा के हथियारधारी पुलिस उपाधीक्षक राजेन्द्र सिंह बी.झाला, एसआरपी समूह आठ केवडिया कोलोनी नर्मदा के हथियारधारी पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मण सिंह पी.झाला, एसआरपी समूह 17 जामनगर के हथियारधारी पुलिस उपाधीक्षक एम.बी.जुडाल, एसआरपी समूह 16 भचाऊ, कच्छ के हथियारधारी पुलिस उपाधीक्षक विजयभाई बी.पटेल, एसआरपी समूह आठ गोंडल राजकोट के हथियारधारी पुलिस उपाधीक्षक एम.डी.परमार, एसआरपी समूह चार पावडी दाहोद के हथियारधारी पुलिस उपाधीक्षक ए.पी.चुड़ास्मा को पुलिस पदक (पीएम) प्रदान करने की घोषणा की गई है।
इसके अलावा सीआईडी इंटेलीजेंस मुख्य कार्यालय गांधीनगर के इंटेलीजेंस ऑफिसर एच.एम.परमार, वी.एम.साधू, एम.जी.परमार और सूरत क्षेत्रीय कार्यालय के इंटेलीजेंस ऑफिसर आर.एन.जाड़ेजा को भी पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है।
साथ ही खेडा एसपी कार्यालय के एएसआई हसमुखभाई के.मकवाणा, हेडकांस्टेबल नरेन्द्र सिंह प्रविण सिंह जाड़ेजा, भरुच एसपी कार्यालय के हेड कांस्टेबल आरिफ अहमद पटेल, अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के हेड कांस्टेबल हितेंद्र सिंह के.गोहिल, राजेन्द्र सिंह जे वंश, सीआईडी क्राइम मुख्यालय गांधीनगर के (एआईओ) राजीव एस.सैनी को भी पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है।
Published on:
25 Jan 2019 09:09 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
