
Gujarat Hindi News : आरपीएफ जवानों ने बचाई दिव्यांग युवक की जान
आणंद. आरपीएफ के एक जवान ने नडियाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ रहे दिव्यांग युवक को ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच गिरकर फंसने से बचाते हुए उसकी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार लोगों की दिल धड़काने वाली यह घटना खेड़ा जिले के नडियाद रेलवे स्टेशन पर घटी।
रात्रि के दौरान अमरापुरा अरावली एक्सप्रेस ट्रेन से एक दिव्यांग पानी पीने के लिए प्लेटफार्म पर उतरा था। इसके बाद वह ट्रेन में वापस चढऩे की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान ट्रेन खुल गई। चालू ट्रेन में वह चढऩे की कोशिश करने लगा, लेकिन दरवाजे का पाइप वह ठीक से पकड़ नहीं सका। इससे उसके हाथ से पाइप छूट गई, जिसके बाद वह गिर गया। उसका शरीर प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच की जगह में जाने वाला था कि इस दौरान वहां तैनात आरपीएफ के एएसआई संदीप और हेड कांस्टेबल रवि किरण की नजर इस युवक पर पड़ी।
वे तेजी से उसकी ओर पहुंच कर दिव्यांग को खींच लिया। इससे वह सुरक्षित प्लेटफार्म पर आ गया। कुछ सेकेंड के इस घटना से सभी के होश फाख्ता कर दिए और धड़कन बढ़ा दी। लोग टकटकी लगाए देखते रहे कि आगे क्या होने वाला है। इस बीच आरपीएफ के जवानों के तेज कदम ने शीघ्र ही दिव्यांग का हाथ पकड़ उसे मुसीबत से बाहर निकाला। घटना रेलवे की सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। यह दृश्य आरपीएफ मुख्यायल दिल्ली भी भेजा गया जिससे सभी अधिकारियों ने दोनों जवानों की तत्परता ओर दिलेरी की सराहना की। वहीं अन्य यात्रियों ने दिव्यांग को दिलासा देते हुए सहारा दिया।
Published on:
17 Feb 2022 12:48 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
