
साबरमती पैसेंजर टर्मिनल हब बनेगा अगस्त तक
गांधीनगर. अहमदाबाद से मुंबई की बीच दौडऩे वाली बुलेट ट्रेन का प्रारंभिक स्टेशन साबरमती में होगा, जहां पैसेंजर टर्मिनल हब बनाया जा रहा है। यह ऐसा टर्मिनल हब होगा जहां से यात्री बुलेट ट्रेन, मेट्रो ट्रेन, ट्रेन या बीआरटीएस में सफर कर सकेंगे। यह टर्मिनल हब इस वर्ष अगस्त तक पूर्ण होने की उम्मीद है। इस टर्मिनल में शॉपिंग मॉल और रेस्टोरेन्ट भी विकसित किए जा रहे हैं। इसे साबरमती रिवरफ्रंट से जोड़ा जाएगा ताकि यात्रियों को आवाजाही में आसानी होगी।
यह टर्मिनल साबरमती रेलवे क्रिकेट ग्राउण्ड के निकट बन रहा ह ैजिसे रेलवे स्टेशन, बुलेट ट्रेन, मेट्रो स्टेशन, एसटी और बीआरटीएस बस स्टैण्ट के साथ स्काय वे और फुट ऑवरब्रिज के जरिए जोड़ा जाएगा ताकि यात्रियों को आवाजाही आसानी रहे। यह टर्मिनल दांडी मार्च की थीम पर बनाया जा रहा है। इसका ऊपर से नजारा चरखा जैसा नजर आएगा।
नेशनल हाईस्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचआरसीएल) के अधिकारी ने बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की स्थिति की जानकारी देते कहा कि अहमदाबाद से मुंबई के बीच दौडऩे वाली बुलेट ट्रेन के लिए 12 स्टेशन बनाए जारहे हैं, जिसमें गुजरात में 8, महाराष्ट्र में चार स्टेशन बनेंगे। गुजरात में वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद, नडियाद, अहमदाबाद और साबरमती में होंगे। वहीं महाराष्ट्र में मुंबई (बीकेसी), ठाणे, विरार तथा बोईसर स्टेशन बनेंगे। इसके लिए तीन डिपो बनेंगे, जिसमें गुजरात के सूरत और साबरमती में एक-एक डिपो और तीसरा डिपो मुंबई के ठाणे में बनेगा। इस ट्रेन के लिए संचालन नियंत्रण केन्द्र साबरमती में बनाया जा रहा है।
गुजरात में अब तक 98.7 फीसदी भूमि अधिग्रहण
गुजरात में 98.7 फीसदी भूमि का अधिग्रहण पहले ही हो चुका है। दादरा नगर हवेली में 100 फीसदी जमीन का अधिग्रहण हुआ है, लेकिन महाराष्ट्र में सबसे कम 68.7 फीसदी जमीन अधिग्रहित की गई है। वहीं गुजरात तथा दादरा और नगर हवेली में पूरे मार्ग के निर्माण यानी 352 किलोमीटर के लिए 100 फीसदी सिविल अनुबंध ठेकेदारों को दिए गए हैं। गुजरात में ट्रैक कार्यों के लिए 237 किलोमीटर के कार्यों को पहले ही आवंटित किया जा चुका है तथा शेष 115 किमी के कार्य को जल्द ही सौंपा जाएगा।
नदियों पर बने रहे हैं पुल
नर्मदा, ताप्ती, माही तथा साबरमती नदियों पर पुल निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जहां नर्मदा नदी पर 22 पुल में से 11 वेल फाउंडेशन पर कार्य चल रहा है। वहीं माही नदी पर सभी 12 वेल फाउंडेशन पर कार्यचल रहा है ताप्ती नदी पर 13 में से 6 वेल फाउंडेशन पर कार्यचल रहा है। साबरमती नदी पर ब्रिज का भू-तकनीकी कार्य चल रहा है।
Published on:
18 Apr 2022 10:52 am
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
