
शहर के कई मंदिरों में धूमधाम से मनाई शनिदेव जयंती
अहमदाबाद. शहर के शनिदेव मंदिरों सहित कई मंदिरों में शुक्रवार को धूमधाम और हर्ष उल्लास से भगवान शनिदेव की जयंती मनाई गई।
शहर के दूधेश्वर इलाके में धोबीघाट के पास स्थित शनि मंदिर में सुबह से लेकर रात तक कई कार्यक्रम किए गए। मंदिर के महाराज रवि भार्गव ने बताया कि दोपहर 12 बजे के समय महा आरती की गई। उसके बाद महाप्रसाद का भोग लगाया गया। भगवान को एक 51 किलो, दो 21-21 किलो के लड्डुओं का भोग लगाया गया। उधर दूसरी ओर चांदलोडिया अर्जुन आश्रम रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित सिद्ध शनिदेव मंदिर में भी धूमधाम से शनिदेव जयंती मनाई गई।शहर के अमराईवाड़ी इलाके में स्थित नागरवेल हनुमान मन्दिर में शुक्रवार को शनि जयंती के उपलक्ष्य में शनि देव की शिला का तेल से लघुरुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद शाम को शनिहवन किया गया। मंदिर के महंत रंगनाथाचार्य महाराज ने बताया कि शनिदेव जन्मोत्सव पर हर वर्ष की भांति शाम को महाआरती हुई और रात को बटुक भोजन का आयोजन किया गया। दिनभर चले धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा। भक्तों ने भी शनिदेव भगवान का तेल से अभिषेक किया।
Published on:
19 May 2023 11:23 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
