
शिक्षित बेरोजगार मंच का डिग्री वापसी अभियान
अहमदाबाद. बेरोजगारी भत्था का बिल आगामी विधानसभा में पेश नहीं किया गया तो राज्य के सभी विधायकों को चणिया पर्सल किए जाएंगे। शिक्षित बेरोजगार मंच की ओर से आयोजित डिग्री वापसी अभियान के दौरान यह निर्णय किया गया।
मंच के कन्वीनर एवं अध्यक्ष डॉ. सुनील शाह के अनुसार बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में मंच की ओर से अहमदाबाद कलक्टर को डिग्री वापस करने का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान पुलिस की ओर से मंजूरी नहीं मिलने पर प्रीतात्मक तौर पर कार्यक्रम किया गया। अध्यक्ष डॉ. शाह ने बताया कि कार्यक्रम में करीब सौ लोग मौजूद रहे। मंजूरी नहीं मिलने पर प्लेकार्ड से सांकेतिक रूप से यह कार्यक्रम किया गया। मंच के अनुसार बेरोजगारी राष्ट्रीय स्तर की समस्या है। बेरोजगारी भथ्था का बिल संसद स्तर पर पेश किया जाना चाहिए। यदि यह संभव नहीं हो तो अगली विधानसभा में इस विधेयक को पारित करना होगा। यदि यह विश्वास नहीं दिलाया जाता है तो उसके बाद राज्य के सभी विधायकों को चणिया पार्सल भेजा जाएगा। डॉ. सुनील के अनुसार विधायकों का वेतन बढ़ गया लेकिन उन्हें अन्य वर्ग की चिन्ता नहीं है। उन्हें इस बारे में याद दिलाने के लिए यह निर्णय किया गया है। यदि चणिया पार्सल से भी समस्या हल नहीं हुई तो वर्ष २०१९ के चुनाव से पहले शिक्षित बेरोजगारों का महासम्मेलन आयोजित होगा।
सिविल अस्पताल में स्वाइन फ्लू का और एक मरीज भर्ती
अहमदाबाद. शहर के सिविल अस्पताल में रविवार को स्वाइन फ्लू का और एक मरीज भर्ती किया गया। इसके साथ ही वार्ड ही कुल १९ मरीज पॉजिटिव हैं।
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम.एम. प्रभाकर ने बताया कि रविवार को अस्पताल में स्वाइन फ्लू के एक और मरीज को दाखिल किया गया है। इसके साथ ही ही स्वाइन फ्लू वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या उन्नीस पर पहुंच गई है। उन सभी की रिपोर्ट भी पाजिटिव बताई गई है। राज्यभर में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। शुक्रवार को एक ही दिन में सिविल अस्पताल में स्वाइन फ्लू के आठ मरीज भर्ती किए गए थे। उस दौरान वार्ड में बीमारी के २५ मरीज भर्ती हो गए थे। इनमें से कुछ को छुट्टी दी गई है। रविवार को एक मरीज भर्ती हुआ था सूत्रों के अनुसार इस महीने अस्पताल में स्वाइन प्लू के मरीजों में से करीब १५ की मौत हो गई। राज्य के वडोदरा, सूरत, गांधीधाम, राजकोट, भुज समेत विविध भागों में भी स्वाइन फ्लू के मरीज सामने आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार राज्य में इस महीने स्वाइन फ्ल के मरीजों की संख्या बढ़कर पौने पांच सौ के आसपास पहुंच गई है। इनमें से लगभग पौने दो सौ विविध अस्पतालों में भर्ती हैं। जबकि अन्य को छुट्टी दे दी गई है।
Published on:
30 Sept 2018 10:44 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
