26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अयोध्या में बनने जा रहा भव्य राम मंदिर बनेगा नौवां अजूबा : स्मृति ईरानी

smriti irani, bjp, statue of unity, wonder, Gujarat, Congress, Local body election, Ram mandir विश्व में अब तक थे ७अजूबे, आठवां स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा के 219 प्रत्याशी निर्विरोध, कांग्रेस का एक भी नहीं , अमरेली में कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

less than 1 minute read
Google source verification
अयोध्या में बनने जा रहा भव्य राम मंदिर बनेगा नौवां अजूबा : स्मृति ईरानी

अयोध्या में बनने जा रहा भव्य राम मंदिर बनेगा नौवां अजूबा : स्मृति ईरानी

अहमदाबाद. केन्द्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि विश्व में अब तक सात अजूबे थे, लेकिन केन्द्र में गुजरात के पुत्र नरेन्द्र मोदी के शासन संभालने के बाद गुजरात राज्य के नर्मदा जिले के केवडिया कोलोनी में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण होने के बाद अब विश्व में 8 अजूबे हैं (आठवां स्टेच्यू ऑफ यूनिटी (182 मीटर ऊंची सरदार पटेल की प्रतिमा) है)।
वे गुरुवार को अमरेली जिले में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी यहीं नहीं रुके हैं। भगवान श्रीराम के जन्म स्थल की सालों से विवावित रही जमीन का सुखद अंत लाने के बाद अब एक भव्य राम मंदिर का निर्माण करने के कार्य में वे व्यस्त हैं। और वह भी (राम मंदिर) भी विश्व का 9वां अजूबा बनेगा।
उन्होंने भाजपा को विकास को समर्पित पार्टी बताते हुए कहा कि विकास कार्य करके ही वह हमेशा जनता के दिल में राज करती है। जनता भी सरकार के कार्यों के चलते ही अपना कीमती मत भाजपा को देती है। गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा के 219 प्रत्याशी निर्विरोध हुए हैं। जबकि कांग्रेस की एक भी सीट निर्विरोध नहीं हो पाई है।

कांग्रेस पर लगाया गुजरात की जनता के अपमान का आरोप

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सालों से देश की जनता, गुजरात का और गुजरात के लोगों का अपमान किया है। हाल ही में कांग्रेस के युवराज असम में गए तब मन में आए वैसे बोलकर गुजरात के चाय के व्यापारियों का अपमान किया है। स्थानीय निकाय चुनावों में गुजरात की जनता कांग्रेस के प्रत्याशियों की डिपोजिट जब्त करवाकर चाय की 'चाय' और पानी का पानी बता देने वाली है।