
सोला सिविल अस्पताल में नवजात को बदलने का आरोप
अहमदाबाद. शहर के सिविल अस्पताल में मंगलवार रात हुए एक महिला की प्रसूति के बाद परिजनों ने नवजात को बदलने का आरोप लगाया है। इस आशंका पर उन्होंने सोला सिविल अस्पताल में भी सूचनार्थ मामला दर्ज करवाया है।
ओगणज गांव निवासी दशरथ भाई साधु (52) की ओर से दर्ज करवाए गए मामले में बताया गया है कि उनकी बड़ी पुत्री डेढ माह पूर्व अपनी ससुराल से पीहर आई थी। मंगलवार को उनकी पुत्री को प्रसूति पीड़ा के चलते सोला सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां रात को ऑपरेशन से उसने बच्चे को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि जन्म होने के कुछ देर बाद चिकित्सकों ने बताया था कि पुत्र को जन्म दिया है। जिससे परिजनों ने बच्चे का फोटो लेने के लिए कहा था लेकिन चिकित्सकों ने मना कर दिया था। उसके करीब 45 मिनट बाद चिकित्सकों ने कहा था कि पुत्री को जन्म दिया है। इस पर संदेह होने पर परिजनों ने 100 नंबर फोन किया। जिसके बाद परिजनों ने सोला पुलिस थाने पहुंचकर मामलेसे अवगत कराया। पुलिस ने इस संबंध में सूचनार्थ मामला दर्ज किया है।
Published on:
17 Jul 2020 11:19 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
