
अहमदाबाद. भूमिहार विकास समाज चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शहर के वस्त्राल स्थित माधव फार्म में द्वितीय स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों समाजजन उपस्थित रहे। गुजरात के विभिन्न जिलों से पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर बापूनगर से विधायक दिनेश कुशवाह और अमराईवाड़ी विधायक हसमुख पटेल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कुशवाह ने समाज की एकता, शिक्षा और सामाजिक उत्थान पर बल देते हुए ऐसे आयोजनों को संगठन की मजबूती का आधार बताया।
अध्यक्ष अजयभान राय के नेतृत्व में कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सराहनीय भूमिका निभाई। इस अवसर पर बिहार वेलफेयर फाउंडेशन के गुजरात संयोजक आर के सिंह, सामाजिक उद्यमी, निर्मल फाउंडेशन सह जी ऑटो के संस्थापक निर्मल कुमार सहित कई विशिष्ट जनों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम में अनीश चौधरी, संतोष सिंह, हरिओम, कैप्टन बी.पी.सिंह, मुकेश पांडेय, संदीप कुंवर, रितेश सिंह, संतोष राय, ज्ञानेश्वर राय, चंचल सिंह, राजीव सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अहम भूमिका निभाई।
Published on:
22 Feb 2026 09:41 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
