22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेहरामपुरा में खंजर घोंपकर युवक की हत्या, दो आरोपियों में एक किशोर शामिल

Ahmedabad: शहर के बेहरामपुरा इलाके में शनिवार रात मामूली विवाद के चलते 19 वर्षीय युवक की खंजर घोंपकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद फरार हुए दोनों आरोपियों को अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने कुछ ही घंटों में पकड़ लिया। इनमें एक आरोपी किशोर है, इसकी उम्र 17 वर्ष बताई गई है। हत्या […]

less than 1 minute read
Google source verification
Murder, crime news

AI Photo

Ahmedabad: शहर के बेहरामपुरा इलाके में शनिवार रात मामूली विवाद के चलते 19 वर्षीय युवक की खंजर घोंपकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद फरार हुए दोनों आरोपियों को अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने कुछ ही घंटों में पकड़ लिया। इनमें एक आरोपी किशोर है, इसकी उम्र 17 वर्ष बताई गई है।

हत्या की यह घटना बेहरामुरा के हीरालक्ष्मी फ्लैट के सामने हुई। यहांं से हिमलेश परमार (19) नामक युवक बाइक से जा रहा था। तभी दो लोगों ने उसे रोका और किसी बात को लेकर झगड़ा किया। आक्रोशित आरोपियों में से एक ने हमला करते हुए हिमलेश के शरीर पर खंजर से वार कर दिया। खून से लथपथ हिमलेश को उपचार के लिए एल.जी. अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पूर्व नियोजित थी हत्या

क्राइम ब्रांच के अनुसार, मुख्य हमलावर किशोर है जबकि दूसरा आरोपी गौतम उर्फ इंडो रामुभाई सोलंकी (19) है, इसने हत्या में मदद की। जांच में सामने आया कि यह हत्या पूर्व नियोजित थी। मृतक हिमलेश ने कई बार आरोपियों को अपने घर के चबूतरे पर बैठने और जोर से बात न करने के लिए टोका था। इसी बात की रंजिश रखते हुए आरोपियों ने हत्या की योजना बनाई। बताया गया है कि मुख्य आरोपी ने विशेष रूप से सुरेंद्रनगर के चोटीला से डिज़ाइनर खंजर खरीदा था। हत्या के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे।

क्राइम ब्रांच की त्वरित कार्रवाई

इस संबंध में कागडापीठ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई। क्राइम ब्रांच ने ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी और कुछ ही घंटों में उन्हें हिरासत में ले लिया। फिलहाल दोनों को कागडापीठ पुलिस के हवाले कर दिया गया है और हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी की प्रक्रिया जारी है।