
पत्रिका का स्वर्णिम भारत अभियान : ब्रिलिएंट स्कूल के विद्यार्थियों ने जामनगर को स्वच्छ रखने की ली शपथ
जामनगर. राजस्थान पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभियान के तहत स्वर्णि म भारत के लिए जामनगर के ब्रिलिएंट स्कूल के विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई। इस अभियान के तहत जामनगर के ब्रिलिएंट स्कूल के करीब ढाई सौ विद्यार्थियों की ओर से अपने घर व शहर को स्वच्छ रखने की शपथ ली। स्कूल के संचालकों की ओर से पत्रिका की इस मुहिम की सराहना की गई है। स्वच्छ भारत व स्वर्णिम भारत के लिए राजस्थान पत्रिका की ओर से महाअभियान आरंभ किया गया है।
इसके तहत पत्रिका की टीम अलग-अलग शहरों में जांकर वहां के स्कूलों के विद्यार्थियों से अपने घर व शहर को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई जा रही है। इसके अंतर्गत पत्रिका की टीम जामनगर पहुंची। यहां शहर के लीमडा लाइन स्थित ब्रिलिएंट स्कूल ऑफ साइंस में पत्रिका की टीम पहुंची। यहां पर स्कूल के चेयरमैन अशोक भट्ट की ओर से पत्रिका की इस मुहिम की सराहना की गई। इसके बाद स्कूल के प्राचार्य प्रशांत व्यास, उप प्राचार्य अतुल कारोलिया, विभागाध्यक्ष भास्कर जोशी की उपस्थिति में शिक्षक हार्दिक भाटिया की ओर से स्वच्छ भारत के लिए पत्रिका की मुहिम को लेकर विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। इस वर्ष 70 घंटों मतलब प्रतिदिन साढ़े 11 मिनट निकालकर अपने घर व अपने शहर को स्वच्छ रखने के लिए विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई। स्कूल के संचालकों की ओर से पत्रिका की इस मुहिम की सराहना की गई।
Published on:
28 Feb 2020 10:59 pm

