3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्यपाल ने भुज वायुसेना स्टेशन पर वायु सैनिकों से की मुलाकात

जवानों के अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना की सराहना भुज. राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने बुधवार को भुज स्थित वायुसेना स्टेशन का दौरा किया और वहां तैनात वायु सैनिकों से मुलाकात कर संवाद किया।इस अवसर पर उन्होंने देश की रक्षा में तत्पर भारतीय वायुसेना के जवानों की अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना की सराहना […]

less than 1 minute read
Google source verification

जवानों के अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना की सराहना

भुज. राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने बुधवार को भुज स्थित वायुसेना स्टेशन का दौरा किया और वहां तैनात वायु सैनिकों से मुलाकात कर संवाद किया।
इस अवसर पर उन्होंने देश की रक्षा में तत्पर भारतीय वायुसेना के जवानों की अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना की सराहना की।
राज्यपाल ने विशेष रूप से ऑपरेशन सिंदूर में वायुसेना की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में भी जोश और संकल्प के साथ कार्य करना भारतीय वायुसेना की पहचान है।
उन्होंने वायु सैनिकों के जज़्बे और कर्तव्यनिष्ठा को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा में आपका योगदान अतुलनीय और गौरवपूर्ण है। पूरा देश आपकी वीरता और समर्पण को नमन करता है।
राज्यपाल ने वायु सैनिकों से बातचीत करते हुए कहा कि राष्ट्र सदैव उनके साथ है। इस अवसर पर वायुसेना स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्यपाल को स्टेशन की गतिविधियों, रणनीतिक महत्व तथा ऑपरेशन सिंदूर में निभाई गई भूमिका की विस्तृत जानकारी दी।

Story Loader