12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महापौर ने किया भगवान जगन्नाथ का स्वागत

अहमदाबाद. महापौर प्रतिभा जैन ने रथ में सवार भगवान जगन्नाथ का माला पहनाकर स्वागत किया। मनपा कार्यालय के बाहर रथ पहुंचने पर महापौर के साथ स्थायी समिति अध्यक्ष देवांग दाणी, आयुक्त बंछानिधि पानी, पूर्व महापौर कानाजी ठाकोर सहित पदाधिकारियों ने भी भगवान जगन्नाथ का माल्यार्पण किया। मनपा कार्यालय में महंत का सम्मान इससे पहले, मनपा […]

less than 1 minute read
Google source verification

अहमदाबाद. महापौर प्रतिभा जैन ने रथ में सवार भगवान जगन्नाथ का माला पहनाकर स्वागत किया। मनपा कार्यालय के बाहर रथ पहुंचने पर महापौर के साथ स्थायी समिति अध्यक्ष देवांग दाणी, आयुक्त बंछानिधि पानी, पूर्व महापौर कानाजी ठाकोर सहित पदाधिकारियों ने भी भगवान जगन्नाथ का माल्यार्पण किया।

मनपा कार्यालय में महंत का सम्मान

इससे पहले, मनपा कार्यालय में जगन्नाथ मंदिर के महंत दिलीपदास का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मंदिर के न्यासी महेंद्र झा ने महापौर प्रतिभा जैन सहित पदाधिकारियों को उपरणा पहनाया।

भजन-गीत की गूंज

मनपा कार्यालय में भजन-गीत की गूंज रही। कलाकार ध्रुवम त्रिवेदी व ध्रुविशा ने नागर नंदजी ना लाल रास रमंता म्हारी नथनी खोवानी, गोपाल म्हारो पालणिये झूले रे सहित भजन-गीत प्रस्तुत किए।