4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ahmedabad: घुमा में 12वीं मंजिल से नीचे गिरने पर तीन श्रमिकों की मौत

Three workers died after falling from 12th floor in Ghuma. 12वीं मंजिल से 13वीं मंजिल पर शंटिंग का सामान पहुंचाने के दौरान हुई घटना, जिस झूले पर खड़े होकर सामान पहुंचा रहे थे वही टूटा

2 min read
Google source verification
Ahmedabad: घुमा में 12वीं मंजिल से नीचे गिरने पर तीन श्रमिकों की मौत

Ahmedabad: घुमा में 12वीं मंजिल से नीचे गिरने पर तीन श्रमिकों की मौत

Ahmedabad. शहर से सटे घुमा गांव में एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की 12वीं मंजिल से नीचे गिरने पर तीन श्रमिकों की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार की रात सात बजे घुमा टीपी रोड पर नई बन रही झवेरी ग्रीन्स नाम की साइट (इमारत) के एच ब्लॉक में हुई। इस मामले में अहमदाबाद ग्राम्य पुलिस के बोपल थाने में फिलहाल आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।बोपल थाने के पुलिस निरीक्षक ए पी चौधरी ने बताया कि शुक्रवार की रात को इस इमारत की 12वीं मंजिल पर मजदूर काम कर रहे थे। ये सभी 12वीं मंजिल से 13 वीं मंजिल पर शंटिंग का सामान पहुंचा रहे थे। इसके लिए इन्होंने 12वीं मंजिल पर एक झूला बांधा था। जिसमें लकड़ी के पाटिया का भी उपयोग किया गया था। उस पर खड़े होकर तीनों श्रमिक ऊपर शंटिंग का सामान अन्य साथियों को दे रहे थे। इसी दौरान जिस झूले के लकड़ी के पाटिया पर ये तीनों खड़े थे वह टूट गया, जिससे 12वीं मंजिल से तीनों ही नीचे गिर गए। इसके चलते ये तीनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। इन्हें शांतिपुरा पाटिया के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। जांच की जा रही है कि मजदूरों के पास जरूरी सेफ्टी के साधन थे या नहीं। इसके अलावा निर्माण कार्य के दौरान बरती जाने वाली अन्य सेफ्टी से जुड़ी सावधानियां बरती जा रही थीं या नहीं।

चौधरी ने बताया कि जिन तीन श्रमिकों की मौत हुई है वे तीनों ही उत्तरप्रदेश के रहने वाले थे। इसमें संदीप रावत (24) उत्तरप्रदेश के बाराबंकी जिले की रामसनदीघाट तहसील के पहलो गांव का रहने वाला था। राजेश रावत (34) भी बाराबंकी जिले की हैदरगढ़ तहसील के अणीपारी गांव का मूल निवासी था। अमित सरोज (22) भी उत्तरप्रदेश के बाराबंकी जिले की सुबेहा तहसील के शहेरी गांव का रहने वाला था। फिलहाल ये तीनों ही इसी साइट पर घुमा गांव में रहते और काम करते थे।