25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जामनगर में तिरंगा यात्रा निकाली

जामनगर. जिला प्रशासन और मनपा की ओर से मंगलवार सुबह संयुक्त रूप से शहर में रणमल तालाब से रणजीतनगर तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें 5 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए। हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर आयोजित तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पुलिस के घुड़सवार, पुलिस बैंड, सेना, वायुसेना और नौसेना के जवान, स्कूलों के छात्र और शिक्षक भी शामिल हुए। यात्रा श्यामजी कृष्ण वर्मा प्रतिमा और मयूर मेडिकल होते हुए रणजीतनगर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर समाप्त हुई। यहां गणमान्य लोगों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान मणियारो रास और प्राचीन-आधुनिक गरबा जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।