29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका से भेजे गए अवैध भारतीय प्रवासियों में गुजरात के 33

सबसे ज्यादा गांधीनगर के 14, मेहसाणा के 9,पाटण के 4, अहमदाबाद के 2 शामिल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Uday Kumar Patel

•

Updated: 5 Feb 2025, 10:28 PM IST

file photo

अमरीका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों के 100 से ज्यादा लोगों को लेकर मिलिट्री विमान बुधवार को पंजाब के अमृतसर हवाई अड्डे पहुंचा। बताया जाता है कि इसमें करीब 33 गुजरात के लोग हैं। हालांकि इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं जारी की गई है।

अमरीका से भारत वापस भेजे गए गुजरात के लोगों में सबसे ज्यादा 14 गांधीनगर के शामिल हैं। मेहसाणा जिले के 9, पाटण के 4, अहमदाबाद के 2 लोग भी बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही आणंद, वडोदरा, भरूच व बनासकांठा जिले के भी एक-एक जनों के नाम का उल्लेख है। इसके अलावा सूरत व खेड़ा के भी एक-एक लोग बताए जा रहे हैं।

जांच की जाएगी: पुलिस

एक पुलिस अधिकारी की ओर से कहा गया है कि सभी लोगों को गुजरात लाया जाएगा और इसके बाद जांच की जाएगी। इसमें यह पता लगाया जाएगा कि किस तरह से ये लोग अमरीका में अवैध रूप से घुसे। ये किन देशों से होकर अमरीका पहुंचे। इस मामले में कौन से एजेंट हैं जिन्होंने इसमें मदद की। रिपोर्ट बताती है कि गुजरात से 41 हजार से ज्यादा लोग अवैध रूप से अमरीका में प्रवेश किया है।

उत्तर गुजरात के ज्यादा

इन प्रवासियों में उत्तर गुजरात से ज्यादा लोग बताए जा रहे हैं। इनमें गांधीनगर जिले के गांधीनगर, माणसा व कलोल के शामिल हैं । सूची में गांधीनगर के जिग्नेश कुमार चौधरी, रूचि चौधरी, प्रेक्षा प्रजापति, स्मित पटेल, जीवनजी गोहिल, ध्रुवगिरी गोस्वामी, हेमानी गोस्वामी, जिग्नेश कुमार झाला, माही झाला, एंजेल झाला, रिशीता पटेल, करणसिंह नेतूजी, कलोल की मितल पटेल व मायरा पटेल के नाम बताए जा रहे हैं।

मेहसाणा के जयवीरसिंह विहोल, हिरल वाडस्मा, केतुल कुमार दर्जी, निकिता पटेल, किरण पटेल, अरुण झाला, हेवनसिंह गोहिल, हेमल गोस्वामी, हार्दिक गिरी गोस्वामी शामिल हैं। पाटण के वालाजी राजपूत, एन्नी पटेल व मंत्रा पटेल, अहमदाबाद के पिंटु कुमार प्रजापति और वीरमगाम के जयेश रामी, वडोदरा की खुशबू पटेल, भरूच की एशा पटेल, आणंद के शिवा गोस्वामी और बनासकांठा की बीना रामी बताई जाती हैं।