21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वडोदरा शहर पुलिस के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन

उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने स्थानीय निकाय चुनाव से पहले 500 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट की दी सौगात

less than 1 minute read
Google source verification

वडोदरा शहर पुलिस के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण करते उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी।

वडोदरा. वडोदरा शहर पुलिस स्तर के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का शनिवार को उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने उद्घाटन किया। गुजरात पुलिस के स्मार्ट पुलिसिंग के नेत्रम प्रोजेक्ट के तहत पुलिस भवन की सातवीं मंजिल पर यह आधुनिक सेंटर बनाया गया है।उद्घाटन पट्टिका का अनावरण करने के बाद संघवी ने सेंटर का निरीक्षण किया। प्रभारी पुलिस महानिदेशक डॉॅ. केएलएन राव की मौजूदगी में शहर पुलिस आयुक्त नरसिम्हा कोमर ने शहर पुलिस की ओर से आधुनिक तकनीक के उपयोग से क्राइम डिटेक्शन, महत्वपूर्ण त्योहारों में बंदोबस्त और संसाधनों से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की।
निरीक्षण के दौरान संघवी ने सेंटर में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से वडोदरा शहर में सुरक्षा और ट्रैफिक पर निगरानी रखने की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग करने का सुझाव दिया। उन्होंने विजिटर बुक में अपनी टिप्पणी लिखकर शहर पुलिस आयुक्त को सौंपी।
उप मुख्यमंत्री ने स्थानीय निकाय चुनाव से पहले, वडोदरा शहर और जिले को 500 करोड़ रुपए विकास प्रोजेक्टों की सौगात भी दी। उन्होंने करजण र झघडिया को जोड़ने वाले नर्मदा नदी पर बनने वाले ब्रिज का शिलान्यास किया। साथ ही पुलिसकर्मियों के लिए बने आधुनिक आवासों, नूतन चैरिटी भवन का लोकार्पण किया। पोलो ग्राउंड के सामने बने कार्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया।
संघवी ने कहा कि वडोदरा में एक ही मंच से लगभग 55 प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास होना राज्य सरकार के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से इन सुविधाओं के संरक्षण और शहर को अधिक स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित बनाने में भागीदारी का आग्रह किया। महिला व बाल विकास राज्यमंत्री डॉ. मनीषा वकील ने कहा कि वडोदरा में ‘विश्वास 2.0’ के तहत क्लस्टर-4 के लोकार्पण से गुजरात पुलिस तकनीक आधारित स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में आगे बढ़ेगी।