23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वडोदरा स्टेशन पर ठहरने वाली 100 से ज्यादा ट्रेनों के बदलेंगे स्टाॅप

वडोदरा. वडोदरा रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग एवं ट्रैक इंफ्रास्ट्रक्चर के आधुनिकीकरण के चलते प्लेटफार्म नंबर 5 एवं 6 की रेल लाइन पर पॉइंट एवं क्रॉसओवर को बैठाने का कार्य शुरू किया जा रहा है। इन प्लेटफार्म पर 1 जुलाई तक अलग-अलग दिन ट्रेनों का आवागमन नहीं होगा। इस कारण 100 से ज्यादा ट्रेनों के स्टॉप बदलेंगे।
2 min read
Google source verification
Stoppages for Over 100 Trains at Vadodara Station to Change

फाइल फोटो

प्लेटफार्म नंबर 5 व 6 पर ट्रेनों का नहीं होगा आवागमन, कुछ ट्रेनों को विश्वामित्री, छायापुरी, बाजवा स्टेशनों पर दिया जाएगा स्टॉपेज

वडोदरा. वडोदरा रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग एवं ट्रैक इंफ्रास्ट्रक्चर के आधुनिकीकरण के चलते प्लेटफार्म नंबर 5 एवं 6 की रेल लाइन पर पॉइंट एवं क्रॉसओवर को बैठाने का कार्य शुरू किया जा रहा है। इन प्लेटफार्म पर 1 जुलाई तक अलग-अलग दिन ट्रेनों का आवागमन नहीं होगा। इस कारण 100 से ज्यादा ट्रेनों के स्टॉप बदलेंगे।
इस दौरान बांद्रा टर्मिनस, भुज, अहमदाबाद, मुंबई सेंट्रल, दादर, जोधपुर, जामनगर, भावनगर, गोरखपुर, अजमेर, इंदौर, हरिद्वार, कटिहार, अमृतसर, गाजीपुर सिटी सहित विभिन्न मार्गों की अनेक स्पेशल, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव में परिवर्तन किया गया है।
एकतानगर की कुछ साप्ताहिक ट्रेनें वडोदरा आने की बजाय परिवर्तित मार्ग वाया डभोई-मियागाम कर्जन पर संचालित होंगी। कुछ ट्रेनों को वडोदरा के स्थान पर शहर के ट्रांसपोर्ट नेटवर्क से अच्छी तरह जुड़े विश्वामित्री, छायापुरी एवं बाजवा स्टेशनों पर स्टॉप दिया जाएगा।
वडोदरा मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी अनुभव सक्सेना के अनुसार इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य परिचालन संरक्षा में वृद्धि, लाइन एवं प्लेटफॉर्म क्षमता का विस्तार, ट्रेन संचालन दक्षता में सुधार तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है।

विश्वामित्री स्टेशन पर ठहराव

बुधवार से 1 जुलाई के बीच बांद्रा टर्मिनस-भुज स्पेशल ट्रेन (नं. 09011) , भुज-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन (नं.09012), हावड़ा-अहमदाबाद सुपरफास्ट ट्रेन (नं.12834) , भुज-दादर सुपरफास्ट ट्रेन (नं.20908), पोरबंदर-दादर सौराष्ट्र एक्सप्रेस ट्रेन (नं.19016), बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सुपरफास्ट ट्रेन (नं.12480) सहित कई 40 से अधिक प्रमुख ट्रेनें विश्वामित्री स्टेशन पर ठहरेंगी।

छायापुरी स्टेशन पर स्टॉपेज

1 जुलाई के दौरान इंदौर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल, मधुबनी-उधना स्पेशल, अजमेर-मैसूर स्पेशल, लालकुआं-प्रतापनगर स्पेशल, गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल, अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट, श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट समेत कई ट्रेनें छायापुरी स्टेशन पर ठहरेंगी।

बाजवा स्टेशन पर ठहराव

29 जून से 1 जुलाई के बीच भुज-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट ट्रेन (नं. 22956), बांद्रा टर्मिनस-भुज सुपरफास्ट (ट्रेन नं. 22955), जोधपुर-हड़पसर सुपरफास्ट ट्रेन (नं. 20495), अहमदाबाद-एकतानगर जनशताब्दी ट्रेन (नं.20947), ओखा-मुंबई सेंट्रल सौराष्ट्र मेल (नं. 22946) आदि कुछ प्रमुख ट्रेनों को बाजवा स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा।

प्रतापनगर स्टेशन पर ठहराव

29 जून 2026 को 20946 निजामुद्दीन-एकतानगर स्पेशल को वडोदरा के स्थान पर प्रतापनगर स्टेशन पर सुबह 5:50 बजे से 5 मिनट का अस्थायी ठहराव दिया जाएगा।

भावनगर मंडल की कुछ ट्रेनें होंगी प्रभावित

भावनगर. राजकोट. पश्चिम रेलवे द्वारा पोरबंदर यार्ड के रीमॉडलिंग कार्य के तहत लिए जाने वाले ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक के कारण भावनगर मंडल से होकर चलने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
भावनगर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अतुल कुमार त्रिपाठी के अनुसार 4 जुलाई तक पोरबंदर-भाणवड ट्रेन (नं. 59214), भाणवड-पोरबंदर ट्रेन (नं.59213), पोरबंदर-भाणवड ट्रेन (नं.59216) , भाणवड-पोरबंदर ट्रेन (नं. 59215), पोरबंदर-कानालुस ट्रेन (नं.59206) और कानालुस-पोरबंदर ट्रेन (नं.59205) पूर्णतया रद्द रहेगी।
25 जून से 4 जुलाई तक राजकोट-पोरबंदर ट्रेन नं. 19571, पोरबंदर-राजकोट ट्रेन (नं.19572), राजकोट-पोरबंदर ट्रेन (नं. 59563), पोरबंदर-राजकोट ट्रेन (नं.59564) भी पूर्णतया रद्द रहेगी।
30 जून से 4 जुलाई तक ट्रेन नं. 59557 पोरबंदर-भावनगर, भावनगर-पोरबंदर ट्रेन (नं. 59560) पोरबंदर-राणावाव-पोरबंदर खंड के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। पोरबंदर-राजकोट पैसेंजर ट्रेन (नं. 59562) पोरबंदर से निर्धारित समय से 1 घंटा विलंब से रवाना होगी। दादर-पोरबंदर एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 19015) राजकोट स्टेशन पर 1 घंटा 5 मिनट ठहरेगी।