
Gujarat News : चालकों ने पेट्रोल पंप पर किया हंगामा
शामलाजी. अरवल्ली जिले के मोडासा - शामलाजी राजमार्ग पर गजण टोल प्लाजा के समीप एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने आए करीब 30 दोपहिया वाहन चालकों ने कुछ देर बाद वापस पेट्रोल पंप पर आकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया।
इन दोपहिया वाहन चालकों ने आरोप लगाया कि इस पेट्रोल पंप पर पेट्रोल के साथ पानी मिलाकर भरा जा रहा है। इस वजह से वाहन कुछ दूरी पर जाकर खराब हो रहे हैं। ग्राहकों के हंगामे को देखते हुए पेट्रोल पंप संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बाद में वाहन ठीक कराने और शुद्ध पेट्रोल भरे जाने के आश्वासन के पश्चात मामला शांत हुआ। सूत्रों के अनुसार मोडासा- शामलाजी राजमार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप से कुछ दोपहिया वाहन चालकों ने रविवार को सुबह के समय पेट्रोल भराया। कुछ दूर आगे जाने के पश्चात सभी दो पहिया वाहन खराब होने लगे।
जांच के दौरान पता चला कि जो पेट्रोल इन वाहनों में भराया गया है उसमें पानी मिला हुआ था। धीरे-धीरे सभी दो पहिया वाहन चालक पेट्रोल पंप पर वापस आ गए और एक प्लास्टिक की बोतल में पेट्रोल भरा गया। वाहन चालकों ने आरोप लगाया कि पेट्रोल में पानी मिलाया गया है। इस पर वाहन चालकों ने हंगामा शुरू कर दिया। पेट्रोल पंप संचालक ने इसके लिए वहां पर काम करने वाले कुछ कर्मचारियों को इसके लिए जिम्मेदार बताया और वाहन चालको को आश्वासन दिया कि आगे से फिर ऐसा कभी नहीं होगा और उनके वाहनों को ठीक कराने और फिर से पेट्रोल भरने का आश्वासन दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ।
Published on:
22 Aug 2022 09:43 am
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
