23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद
video news: एक करोड़ के आभूषण, नकदी के साथ आरोपी गिरफ्तार
Play video

video news: एक करोड़ के आभूषण, नकदी के साथ आरोपी गिरफ्तार

अहमदाबाद की नारोल पुलिस की ओर से पकड़े गए आरोपी से पुलिस ने एक करोड़ रुपए से ज्यादा के सोने व चांदी के आभूषण और अमरीकी डॉलर जब्त किए हैं। आरोपी के विरुद्ध गांधीनगर में मामला दर्ज है।

Google source verification

अहमदाबाद. शहर की नारोल पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर एक आरोपी को पकड़ा है। उसके पास से एक करोड़ रुपए के सोने व चांदी के आभूषण तथा अमरीकी डॉलर जब्त किए गए हैं। पकड़े गए आरोपी का नाम मालाभाई देवीपूजक (48) है।

प्राथमिक जांच में सामने आया कि यह सभी आभूषण व डॉलर इसने कुछ समय पहले गांधीनगर शहर के सेक्टर-2 में स्थित एक मकान से सेंधमार चोरी करके जुटाई थी। इस संबंध में गांधीनगर सेक्टर-7 थाने में प्राथमिकी भी दर्ज है। आरोपी के पास से 92.28 लाख के सोने व चांदी के आभूषण, 7600 अमरीकी डॉलर जिसकी कीमत 7.14 लाख है। एक कार, एक मोबाइल फोन, डिसमिस और आरी तथा चोरी हुई तिजोरी जब्त की है। इन सब की कुल कीमत एक करोड़ 27 हजार रुपए है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी के विरुद्ध शहर व राज्य में चोरी के व अन्य अपराध के कुल 21 मामले दर्ज हैं। इसे 22 नवंबर को चांदखेड़ा पुलिस ने पासा के तहत जेल भी भेजा था।