15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद
Video News: निकोल में कार ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक जख्मी
Play video

Video News: निकोल में कार ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक जख्मी

आइ डिवीजन ट्रैफिक पुलिस ने दर्ज किया मामला। आरोपी कार चालक हिरासत में।

Google source verification

Ahmedabad. शहर के निकोल क्षेत्र में भक्ति सर्कल के पास एक तेज रफ्तार कार ने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ऑटो को टक्कर मारने के बाद पास के एएमटीएस बस स्टैंड से जा टकराई, जिससे बस स्टैंड की संरचना को भारी नुकसान पहुंचा है। कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने उसे कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम केविन कानाणी है जो निकोल में रहता है।

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, टक्कर के बाद ऑटो रिक्शा पलट गया और बस स्टैंड का कुछ हिस्सा ढह गया। घायल रिक्शा चालक को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आइ डिवीजन ट्रैफिक पुलिस के पीआइ एस.आई. सुमरा ने संवाददाताओं को बताया कि कार चालक फरार है। एक टीम अस्पताल भेजी गई है, ताकि पीड़ित का बयान दर्ज किया जा सके, जबकि दूसरी टीम आरोपी चालक की तलाश कर रही है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हादसे में शामिल कार महाराष्ट्र में पंजीकृत है।इस संबंध में ऑटो चालक के चाचा की शिकायत दर्ज की है। घायल ऑटो चालक का नाम मुनाफ शेख है।