23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat assembly 2022: 93 सीटों पर 833 प्रत्याशी का भावी ईवीएम में होगा बंद

voting, gujarat assembly 2022, EVM, candidates, assemly seat; 2.51 करोड़ मतदान करेंगे मतदान

less than 1 minute read
Google source verification
Gujarat assembly 2022: 93 सीटों पर 833 प्रत्याशी का भावी ईवीएम में होगा बंद

Gujarat assembly 2022: 93 सीटों पर 833 प्रत्याशी का भावी ईवीएम में होगा बंद

गांधीनगर. गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 14 जिलों की 93 सीटों पर सोमवार को मतदान होगा। इन सीटों पर 833 प्रत्याशियों के भविष्य ईवीएम में सील होगा। इन विधानसभा क्षेत्रों में 2 करोड़ 51 लाख, 58, हजार 730 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। चुनाव कर्मचारी मतदान केन्द्रों पर पहुंच गई है, जिसमें 1.13 लाख अधिकारियों और कर्मचारियों को लगाया गया है। मतदान के दौरान 37,432 बैलेट यूनिट, 36,157 कंट्रोल यूनिट और 40,066 वीवीपैट का उपयोग किया जाएगा।

सबसे कम प्रत्याशी ईडर में, ज्यादा बापूनगर में

राज्य के 14 जिलों, जिसमें उत्तर गुजरात और मध्य गुजरात की 93 सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। जो 93 सीटें हैं, उसमें 74 सामान्य, 6 अनुसूचित जाति और 13 अनुसूचित जनजाति की सीटें हैं। चुनाव मैदान में 61 राजनीतिक दलों के 833 प्रत्याशी उतरे हैं, जिसमें 764 पुुरुष और 69 महिला प्रत्याशी हैं। सबसे ज्यादा 39 प्रत्याशी बापूनगर विधानसभा सीट पर हैं। वहीं ईडर में सबसे कम 3 प्रत्याशी मैदान में है।

बापूनगर सबसे छोटी विधानसभा
बापूनगर सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र है,जहां 2,07,461 मतदान है। वहीं घाटलोडिया सबसे बड़ा विधानसभा है, जहां 4,28,461 मतदाता हैं। यदि क्षेत्र के लिहाज से देखा जाए तो दरियापुर विधानसभा क्षेत्र छह वर्ग किलोमीटर में फैला है। वहीं राधनपुर 2,544 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ विधानसभा क्षेत्र है।

इन 93 सीटों पर 2, 51,58,730 मतदाता हैं, जिसमें 1,29,26,501 पुरुष मतदाता हैं। वहीं 1,22,31,335 महिला मतदाता हैं। जबकि 894 ट्रांसजेण्डर मतदाता हैं। 18 से 19 वर्ष की आयु के 5,96,328 मतदाता हैं। वहीं 99 वर्ष से ज्यादा के 5412 मतदाता हैं। यदि सेवा (सर्विस) मतदाताओं की बातकी जाए तो 18,271 मतदाता हैं, सिमें 17,607पुरुष और 664 महिला मतदाता हैं।