4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विवाह की निमंत्रण पत्रिका पर मतदान का संदेश!

शहर के ठक्कर फलिया निवासी युवक के विवाह की निमंत्रण पत्रिका पर मतदान के प्रति जागृति के लिए मतदान करने का संदेश प्रकाशित करवाया गया है।

2 min read
Google source verification
Voting invitation message on marriage invitation!

Voting invitation message on marriage invitation!

दाहोद।शहर के ठक्कर फलिया निवासी युवक के विवाह की निमंत्रण पत्रिका पर मतदान के प्रति जागृति के लिए मतदान करने का संदेश प्रकाशित करवाया गया है।


जानकारी के अनुसार ठक्कर फलिया निवासी संजयसिंह राजपूत के विवाह आगामी 12 दिसंबर को प्रस्तावित है। निमंत्रण पत्रिका के लिफाफे पर मतदान जागृति के लिए एक बॉक्स में ‘एक वोट अपना हक अपनी आवाज मतदान अवश्य करें’ संदेश प्रकाशित करवाया गया है। यह निमंत्रण पत्रिका करीब 300 परिवारों को भेजी जानी है, इसके साथ ही मतदान जागृति का संदेश भी दिया जा रहा है।

दरअसल, संस्कार सोश्यल ग्रुप के सदस्य के विवाह में यह विचार शुरू किया गया है और इसे आगे बढ़ाया जा रहा है। संस्कार सोश्यल ग्रुप पिछले 18 वर्षों से समाज हित एवं जनजागृति के कार्य करता रहा है। इसी ग्रुप के सदस्य संजयसिंह राजपूत का विवाह अंकिता के साथ 12 दिसंबर को होना है। अगले दिन रिसेप्शन होगा और 14 दिसंबर को दाहोद जिले में गुजरात विधानसभा चुनाव प्रक्रिया के तहत मतदान होगा। इसमें अधिक से अधिक मतदाताओं को लोकतंत्र के पर्व से जोडऩे व इसमें हिस्सा लेकर लोकतंत्र को मजबूत करने के विचार के साथ संजयसिंह राजपूत के विवाह की निमंत्रण पत्रिका पर मतदान अवश्य करने का संदेश प्रकाशित किया गया है।

सप्ताह के आरंभ में मावठ के आसार

राज्य के कुछ भागों में आगामी सप्ताह मावठ के आसार जताए जा रहे हैं। गुरुवार को अधिकांश भागों में तापमान में आंशिक वृद्धि हुई है। राज्य में सबसे कम तापमान राजधानी गांधीनगर में रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दिनों मेें मौसम परिवर्तन की उम्मीद है। सोमवार और मंगलवार को दक्षिण गुजरात रीजन, सौराष्ट्र एवं दीव, दमन और दादरानागर हवेली के कुछ भागों में हल्की बारिश (मावठ) हो सकती है। पिछले कुछ दिनों की तुलना में तापमान में आंशिक कमी आई है।

गुरुवार को गांधीनगर में सबसे कम १३.० डिग्री सेन्टीग्रेड न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। गुरुवार सुबह उत्तर-पूर्व हवाओं के कारण लोगों को सर्दी महसूस हुई। अहमदाबाद शहर में भी न्यूनतम तापमान १४ डिग्री के पार पहुंच गया। पिछले कुछ दिनों की तुलना की जाए तो नळिया का न्यूनतम तापमान दुगना हो गया है। पिछले दिनों छह से सात डिग्री रहा तापमान गुरुवार को १३ डिग्री को पार कर गया। कच्छ जिले के अन्य भागों में भी तापमान में वृद्धि हुई है।