अहमदाबाद

Ahmedabad: मौसम का बदला मिजाज, सौराष्ट्र में बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता

आज भी बारिश के आसार, गांधीनगर में न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री

2 min read
Ahmedabad: मौसम का बदला मिजाज, सौराष्ट्र में बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता

अहमदाबाद. राज्य के सौराष्ट्र के कुछ भागों में गुरुवार को बारिश होने के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश के चलते मूंगफली, कपास, अरंडी तथा हाल में जिन फसलों की बुवाई की गई है उनको नुकसान होने की आशंका है। शुक्रवार को भी राज्य के कुछ भागों में हल्की बारिश होने के आसार जताए गए हैं। शुक्रवार को भी सौराष्ट्र के कुछ भाग में हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के तहत राज्य के जूनागढ़, द्वारका, गिर सोमनाथ एवं दक्षिण गुजरात के डांग जिले के कुछ हिस्सों में गुरुवार को हल्की बारिश हुई। गिर सोमनाथ जिले के मोरुका गांव में गुरुवार को तेज बारिश होने के कारण सड़कों पर पानी बह उठा था।आज इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को सौराष्ट्र के अमरेली, गिरसोनाथ, जूनागढ़, राजकोट, पोरबंदर, द्वारका एवं जामनगर जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। कुछ भागों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं भी चल सकती हैं।लुढका तापमान, गांधीनगर में सबसे कम

बदलते मौसम के बीच तापमान में भी कमी आने लगी है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर बढ़ने से दोहरा मौसम है। राजधानी गांधीनगर में सबसे कम 17.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक रहा। जिससे दिन में गर्मी और रात में सर्दी का एहसास होने लगा है। राजधानी गांधीनगर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम है। अहमदाबाद शहर का न्यूनतम तापमान 19.9 व अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। ऐसे में लोग गर्मी और सर्दी दोनों महसूस कर रहे हैं। राज्य के अन्य शहर वडोदरा में न्यूनतम तापमान 36.4 व न्यूनमत तापमान 20.4 डिग्री दर्ज किया गया। सूरत शहर का अधिकतम 37 और न्यूनतम 22.6 तथा राजकोट शहर का अधिकतम तापमान 37.1 व न्यूनतम 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटाखा विक्रेताओं की भी बढ़ी चिंताबारिश के कारण पटाखा व्यापारी भी चिंतित हैं। दीपावली के चलते पटाखों की बिक्री हो रही है, ऐसे में व्यापारियों ने खुले आसमान के नीचे ही स्टॉल लगा रखे हैं। भीगने के कारण पटाखों में नुकसान होने की आशंका जताई गई है।

Published on:
09 Nov 2023 10:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर