
अहमदाबाद. वडोदरा. पश्चिम रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी, बांद्रा टर्मिनस-अजमेर तथा वलसा-हिसार के बीच चल रही तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरों को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल (ट्रेन नं. 04828) के फेरों को 29 मार्च तक, भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल (ट्रेन नं. 04827) के फेरों को 28 मार्च तक बढ़ाया गया है।
बांद्रा टर्मिनस-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल (ट्रेन नं. 09622) के फेरों को 30 मार्च तक, अजमेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल (ट्रेन नं. 09621) के फेरों को 29 मार्च तक बढ़ाया है। वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल (ट्रेन नं. 04728) के फेरों को 26 मार्च तक, हिसार-वलसाड टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल (ट्रेन नं. 04727) के फेरों को 25 मार्च तक बढ़ाया गया है।
ट्रेन नं. 04828, 09622 एवं 04728 के विस्तारित फेरों की बुकिंग रविवार 8 फरवरी से सभी पीआरएस काउंटरों तथा आइआरसीटीसी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
Updated on:
07 Feb 2026 09:30 pm
Published on:
07 Feb 2026 09:29 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
